• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बूथ संख्या 17 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Jitendra by Jitendra
August 31, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण रविवार को बूथ संख्या 17 पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सुना।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश के इतिहास को रोचक ढंग से जानने के प्रयासों, नशामुक्त भारत अभियान और स्वच्छता के लिए किए जा रहे जनभागीदारी के प्रयासों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने ‘भारत राज्य’ वेबसाइट के माध्यम से अलग-अलग वर्षों में देश के विभिन्न हिस्सों में रहे शासन की जानकारी हासिल करने की पहल का उल्लेख किया।

उन्होंने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए युवाओं, विद्यार्थियों, संगीतकारों और कंटेंट क्रिएटर्स से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने वाले गीत, नाटक और रचनात्मक सामग्री तैयार करने की अपील की।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के रामपुर के पटवाई गांव के आकाश और रोहन के स्वच्छता अभियान ‘क्लीन-अप पटवाई’ की सराहना की। युवाओं की टीम अब तक चार गंगा घाटों की सफाई कर एक टन से अधिक प्लास्टिक कचरा हटा चुकी है।

इस दौरान सभासद विनोद सोनी, नगर मंत्री राहुल कुमार, योगेश सिंह, अरविंद पांडेय, अनिल द्विवेदी, अनूप, श्यामलाल, अश्वनी, अजीत सिंह, संदेश, राजू, रमेश, संतोष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. सात-आठ साल से जर्जर है डोमरिया-लखनपुरवा मार्ग, गड्ढों में तब्दील सड़क से आवागमन दुश्वार

Next Post

म्योरपुर. सरस्वती शिशु मंदिर में नई प्रबंध समिति का गठन, सुनील अग्रहरी बने प्रबंधक, सुजीत अग्रहरी अध्यक्ष

Next Post

म्योरपुर. सरस्वती शिशु मंदिर में नई प्रबंध समिति का गठन, सुनील अग्रहरी बने प्रबंधक, सुजीत अग्रहरी अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.