• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. पर्यावरण दिवस पर बीएमएस पर्यावरण मंच ने किया 150 पौधों का रोपण

Jitendra by Jitendra
August 29, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…..


राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ पर्यावरण मंच के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए करीब 150 पौधों का रोपण किया। पिपरी, रेणुकूट, मुर्धवा समेत विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं अन्य उपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के तहत रेणुकूट एवं पिपरी में संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा अमृता देवी के बलिदान दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। भारतीय मजदूर संघ पर्यावरण मंच काशी प्रांत के क्षेत्रीय प्रदेश संयोजक विघ्नेश्वर शर्मा ने उपस्थित लोगों को अमृता देवी बलिदान दिवस के इतिहास तथा राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाने के पीछे संगठन के उद्देश्य की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक कदम है। वृक्षारोपण अभियान में भारतीय मजदूर संघ पर्यावरण मंच के मंडल संयोजक रमेश पाल तथा जिला संयोजक अजय कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

इस दौरान लोगों से पौधों की नियमित देखभाल करने और आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में कैलाश यादव, संतोष, राजू, राजेश विश्वकर्मा, खगेंद्र लिंबू, रामनारायण, सुशील गुप्ता, सुनील गुप्ता, वेद प्रकाश पाण्डेय, मनीष शर्मा समेत अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Previous Post

शक्तिनगर. पुलिस ने गैगेस्टर के एक आरोपी किया गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. ग्राम पंचायत निपराज में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, भीम आर्मी में आक्रोश

Next Post

सोनभद्र. ग्राम पंचायत निपराज में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, भीम आर्मी में आक्रोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.