• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. खबर का असर; मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर प्रधानाध्यापिका को कारण बताओ नोटिस जारी

Jitendra by Jitendra
August 29, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— बच्चों से विद्यालय की बाउंड्री निर्माण हेतु ईंट ढुलाई कराए जाने के मामले में तीन दिवस में मांगा स्पष्टीकरण


SONBHADRA।  सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र द्वारा प्राथमिक विद्यालय पूरनाकलां, विकास खण्ड घोरावल की प्रधानाध्यापिका माण्डवी कुमारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

प्रसारित वीडियो के अवलोकन के उपरान्त यह तथ्य संज्ञान में आया कि विद्यालय की टूटी बाउंड्री के निर्माण कार्य हेतु विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से ईंट ढुलाई का कार्य कराया जा रहा था। जबकि उक्त निर्माण कार्य के लिए राजगीर मिस्त्री एवं श्रमिक भी लगाए गए हैं। बच्चों से इस प्रकार का कार्य कराया जाना विभागीय निर्देशों के प्रतिकूल है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से श्रम कराया जाना प्रतिबंधित है तथा इस प्रकार की गतिविधि बाल श्रम की श्रेणी में आती है।

बच्चों से निर्माण कार्य कराया जाना अत्यंत निंदनीय, शासन की मंशा के विपरीत तथा विभागीय आदेशों एवं निर्देशों का उल्लंघन है।

प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया गया है कि उक्त प्रकरण के संबंध में युक्तिसंगत कारणों सहित अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त न होने अथवा स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित की होगी।

Previous Post

रेणुकूट. रिहंद बांध का जलस्तर 869.1 फीट पहुंचा, अधिकतम स्तर से महज 0.9 फीट दूर

Next Post

शक्तिनगर. पुलिस ने गैगेस्टर के एक आरोपी किया गिरफ्तार

Next Post

शक्तिनगर. पुलिस ने गैगेस्टर के एक आरोपी किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.