• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सोनभद्र में सभी होटल व आवासीय इकाइयों का होगा पुनर्सर्वेक्षण

Jitendra by Jitendra
August 29, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…सराय एक्ट पंजीयन से लेकर होम स्टे और होटल डायरेक्टरी तक की होगी समीक्षा


जिले में संचालित होटल, मोटल, रिसॉर्ट, गेस्ट हाउस, रेस्ट हाउस, धर्मशाला, मैरिज लॉन समेत यात्रियों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने वाली सभी आवासीय इकाइयों का पुनर्सर्वेक्षण कराया जा रहा है। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की ओर से इन इकाइयों की जानकारी जुटाकर अभिलेखों को अद्यतन किया जा रहा है।

राजेश कुमार भारती, सहायक पर्यटन अधिकारी के अनुसार इन आवासीय इकाइयों की समीक्षा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी 8 सितंबर 2026 को प्रस्तावित बैठक में की जाएगी।

इसमें सराय एक्ट के तहत पंजीयन, बेड एंड ब्रेकफास्ट तथा होम स्टे परियोजना के साथ ही सोनभद्र के पर्यटन मानचित्र, बुकलेट एवं होटल डायरेक्टरी के प्रकाशन से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा होगी।

जिले में उपलब्ध सभी प्रकार की आवासीय इकाइयों का पुनर्सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इसके लिए कंप्यूटर ऑपरेटर अनुराग सिंह और एमटीएस कल्पनाथ को जिम्मेदारी दी गई है।

विभाग ने सभी होटल, गेस्ट हाउस, रिसॉर्ट, धर्मशाला एवं अन्य आवासीय इकाइयों के स्वामियों से अपेक्षा की है कि वे निर्धारित प्रारूप पर अपनी इकाई से संबंधित सूचनाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करें।

विभाग का मानना है कि इस प्रक्रिया से जिले में पर्यटकों के ठहरने की सुविधाओं की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और पर्यटन से जुड़ी योजनाओं को बेहतर तरीके से तैयार करने में मदद मिलेगी।

Previous Post

सोनभद्र. 25 दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

Next Post

सोनभद्र. ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0’ अभियान के तहत तसर उत्पादन बढ़ाने को कुडवा में तकनीकी प्रदर्शन

Next Post

सोनभद्र. ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0’ अभियान के तहत तसर उत्पादन बढ़ाने को कुडवा में तकनीकी प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.