• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 25 दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

Jitendra by Jitendra
August 29, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


रॉबर्ट्सगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत लोढ़ी की कोल बस्ती में पिछले करीब 20-25 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विद्युत विभाग को कई बार मौखिक सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर दर्जनों ग्रामीण ग्राम प्रधान हरिदास के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि कोल बस्ती में करीब 300 परिवार रहते हैं। बस्ती में बिजली आपूर्ति के लिए दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। करीब 25 दिन पूर्व विद्युत तार टूट जाने से पूरी बस्ती की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिलता रहा।

बिजली नहीं रहने से रात में बस्ती में अंधेरा छाया रहता है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ही रोजमर्रा के कार्यों में भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में रास्तों पर अंधेरा होने के कारण जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से विद्युत तार की तत्काल मरम्मत कराकर बस्ती में बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। इस दौरान ग्राम प्रधान हरिदास, पूनम, पन्ना देवी, ओमप्रकाश, शिव, पार्वती, शांति देवी, प्रभावती, जगवंती, फूलझरिया, जोगिंदर, सुरेश, हरिकेश, अजय, गीता देवी, चमेली समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. वाम कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रदर्शन

Next Post

सोनभद्र. सोनभद्र में सभी होटल व आवासीय इकाइयों का होगा पुनर्सर्वेक्षण

Next Post

सोनभद्र. सोनभद्र में सभी होटल व आवासीय इकाइयों का होगा पुनर्सर्वेक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.