• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, रिश्तेदारी से लौट रहे थे दोनों

Jitendra by Jitendra
August 26, 2026
in सोनभद्र
0

रेणुकूट संवाददाता@अमिताभ मिश्रा….


पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा गांव के समीप बुधवार की भोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्तेदारी से वापस अपने गांव लौट रहे थे।

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव निवासी उपेंद्र कुमार पुत्र विजय और रामप्रकाश पुत्र स्व. रामसुंदर मंगलवार को रिश्तेदारी में अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज के समीप स्थित अमहवा गांव गए हुए थे।

दोनों युवक बुधवार की भोर करीब चार बजे बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पिपरी थाना क्षेत्र में मकरा गांव के समीप उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

भोर के समय उधर से गुजर रहे वाहन चालकों ने सड़क पर घायलों को पड़ा देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए हिंडालको चिकित्सालय ले गई।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर दोनों मृतकों की पहचान की और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन थाने पहुंच गए। अपनों की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Previous Post

शक्तिनगर. आईपी क्लब, शक्तिनगर, एनटीपीसी सिंगरौली में पदक विजेता कराटे खिलाड़ियों का सम्मान

Next Post

चुर्क. दुर्घटना को दावत दे रही सड़क, बारिश के बाद तालाब में तब्दील हुआ चूर्क-रेलवे स्टेशन मार्ग

Next Post

चुर्क. दुर्घटना को दावत दे रही सड़क, बारिश के बाद तालाब में तब्दील हुआ चूर्क-रेलवे स्टेशन मार्ग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.