संवाददाता@रामबली मिश्रा…..
90 प्रशिक्षणार्थियों और कर्मचारियों को दी गई आग से बचाव की जानकारी, अग्निशामक यंत्रों के उपयोग का किया गया प्रदर्शन

आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के फायर विंग, एनटीपीसी रिहंद की ओर से मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को आईटीआई नकटू, बीजपुर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के 90 प्रशिक्षणार्थियों एवं कर्मचारियों को आग से बचाव और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान सीआईएसएफ फायर विंग के जवानों ने आग लगने के प्रमुख कारणों, विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग तथा पटाखे जलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आग लगने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुंचने, आपातकालीन परिस्थितियों में सही कदम उठाने और अग्नि दुर्घटनाओं से बचने के उपायों की जानकारी दी।

इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। जवानों ने बताया कि आग लगने की शुरुआती अवस्था में सही तरीके से कार्रवाई कर बड़े हादसों को रोकने में मदद मिल सकती है। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई के लिए लोगों को तैयार करना और संस्थान में अग्नि सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। दीपावली के दौरान पटाखों तथा बिजली के उपकरणों के सुरक्षित इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सीआईएसएफ फायर विंग की ओर से सभी से अग्नि सुरक्षा नियम�