• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सामूहिक विवाह मे 244 जोड़े लेंगे सात फेरे, डायट परिसर में सामूहिक विवाह की तैयारियां तेज

JK Gupta by JK Gupta
October 25, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..बैंड-बाजे के साथ आएगी बारात, पुष्पवर्षा से होगा स्वागत; 10 मुस्लिम जोड़ों का होगा निकाह


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को उरमौरा स्थित डायट परिसर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा। इसमें 244 जोड़े वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे। रविवार को परिसर में आयोजन की तैयारियां जोरों पर चलती रहीं। समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया लगातार तैयारियों का निरीक्षण करते नजर आए।

समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि समारोह में बैंड-बाजे के साथ बारात पहुंचेगी और पुष्पवर्षा कर बारातियों का स्वागत किया जाएगा। आयोजन में शहनाई वादन, करमा नृत्य और संगीत के कार्यक्रम भी होंगे। सामूहिक विवाह समारोह में 10 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक और नगरीय क्षेत्रों से करीब 530 जोड़ों ने योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया था। विभागीय और ब्लॉक स्तर पर सत्यापन के बाद पात्रता के आधार पर 244 जोड़ों का चयन किया गया है। इनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के जोड़ों की संख्या अधिक है।

सत्यापन के दौरान कुछ आवेदकों द्वारा तथ्यों को छिपाकर योजना का लाभ लेने के प्रयास के मामले भी सामने आए। ऐसे आवेदकों और उनके अभिभावकों को चेतावनी दी गई। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि विवाह के लिए लड़की की आयु कम से कम 18 वर्ष और लड़के की आयु 21 वर्ष पूरी होना अनिवार्य है। समारोह में विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया जाएगा।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Test6

Next Post

सोनभद्र. महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ एवं भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Next Post

सोनभद्र. महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ एवं भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement