• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चुर्क. घटिया सामग्री से सड़क मरम्मत का आरोप, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

JK Gupta by JK Gupta
October 25, 2026
in सोनभद्र
0

चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…


चुर्क चौकी क्षेत्र के मुसही गांव में रमाबाई अंबेडकर गेट से चुर्क पुलिस लाइन रोड तक लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा ठेकेदार के माध्यम से सड़क मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की पुरानी जर्जर स्थिति को ठीक किए बिना ही उस पर तारकोल की परत बिछाई जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क मरम्मत का कार्य जिस तरीके से कराया जा रहा है, उससे इसकी मजबूती और टिकाऊपन पर संदेह है। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया तो सड़क जल्द ही दोबारा खराब हो सकती है और सरकारी धन का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा।

ग्रामीणों ने मांग की है कि लोक निर्माण विभाग सड़क मरम्मत के कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करे और निर्धारित मानकों के अनुसार ही निर्माण कराया जाए, ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के जेई रवि प्रताप मौर्य से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराई जाएगी। यदि जांच में कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया तो ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगा दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक ठेकेदार सड़क का कार्य सही ढंग से पूरा नहीं करेगा, तब तक उसका भुगतान नहीं किया जाएगा। अब देखना यह है कि विभागीय जांच में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर क्या स्थिति सामने आती है और सड़क मरम्मत का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराया जाता है या नहीं।

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Uttar Pradesh News Hindi (पढ़ें 25 अक्तूबर 2026 उत्तर प्रदेश की ताजा खबर)

Next Post

Test3

Next Post

Test3

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement