• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

SP-DM और सीएम को आरक्षण की जरूरत नहीं, राजभर ने आर्थिक आधार पर आरक्षण को किया सपोर्ट, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
October 25, 2026
in गाजीपुर
0
SP-DM और सीएम को आरक्षण की जरूरत नहीं, राजभर ने आर्थिक आधार पर आरक्षण को किया सपोर्ट, Uttar-pradesh Hindi News

[ad_1]

कैबिनेट मंत्रीओमप्रकाश  राजभर ने आर्थिक आधार पर आरक्षण को सपोर्ट किया। राजभर ने अपने बयान में कहा कि जो व्यक्ति डीएम, एसपी, आईजी, डीआईजी, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राज्यपाल या राष्ट्रपति बन चुका है, उसे आरक्षण की क्या जरूरत है। 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के चीफ और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर आर्थिक आधार पर सपोर्ट करते दिखे। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की वकालत करते हुए बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति डीएम, एसपी, आईजी, डीआईजी, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राज्यपाल या राष्ट्रपति बन चुका है, उसे आरक्षण की क्या जरूरत है। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने गरीबों और वंचितों को ऊपर उठाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की थी। ओमप्रकाश राजभर से पहले उनके बेटे अरविंद राजभर का भी बयान आया था। अरविंद भी आर्थिक आधार पर आरक्षण का सपोर्ट करते दिखे थे। अरविंद ने भी कहा था कि रिजर्वेशन आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आरक्षण का उद्देश्य उन लोगों को विकास की मुख्यधारा में लाना है, जो अभी तक इससे बाहर हैं। उन्होंने दावा किया कि आरक्षण का लाभ पा चुके लोग ही लगातार इसका फायदा लेते जा रहे हैं, जबकि गरीब और जरूरतमंद पीछे छूट रहा है। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने की जरूरत बताई।

जातीय जनगणना को लेकर भी राजभर ने विपक्ष पर निशाना साधा

जातीय जनगणना को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। ओमप्रकाश राजभर कहा कि विपक्ष का काम विरोध करना है, जबकि सरकार का काम अपना काम करना है। जातिवार जनगणना के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से घोषणा किए जाने के बाद विपक्ष में इसका श्रेय लेने की होड़ मच गई थी।

मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा भी कर दे अखिलेश, सपा पर कसा तंज

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकारों में जो राजनीतिक संस्कृति बनी वही आज सपा में दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में अपराधियों के खिलाफ मुकदमे तक दर्ज नहीं किए जाते थे। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में सामने आ रही कई आपराधिक घटनाओं में सपाइयों के नाम सामने आ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव के आजम खान को गृहमंत्री बनाए जाने संबंधी बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने वोट देकर चार बार यादव को मुख्यमंत्री बनाया है। अगर चच्चा मुसलमान को गृहमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं तो बच्चा मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा भी कर दे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने उनकी बदौलत गाजीपुर की सभी सात विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।



[ad_2]

Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

तूफान की आहट; छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, Chhattisgarh Hindi News

Next Post

‘सद्दाम हुसैन ने चीजकेक फैक्ट्री खोली हो’, ट्रंप पर निशाना साधते हुए क्या बोले बराक ओबामा, International Hindi News

Next Post
‘सद्दाम हुसैन ने चीजकेक फैक्ट्री खोली हो’, ट्रंप पर निशाना साधते हुए क्या बोले बराक ओबामा, International Hindi News

'सद्दाम हुसैन ने चीजकेक फैक्ट्री खोली हो', ट्रंप पर निशाना साधते हुए क्या बोले बराक ओबामा, International Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement