• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ने बेचा अपार्टमेंट, जानें कितने करोड़ में फाइनल हुई डील

Admin by Admin
October 25, 2026
in मनोरंजन
0
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ने बेचा अपार्टमेंट, जानें कितने करोड़ में फाइनल हुई डील


Last Updated:October 24, 2026, 23:17 IST

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के खार वेस्ट इलाके में अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है. जुहू स्थित उनके घर के पास हुए हमले के कुछ ही दिनों बाद यह डील सामने आई है. प्रॉपर्टी रिकॉर्ड्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ ने इस फ्लैट को साल 2018 में 7.61 करोड़ रुपये में खरीदा था और इसे अब 9 करोड़ रुपये में बेच दिया है. हालांकि, फ्लैट बेचकर उन्होंने मुनाफा ही कमाया है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

टाइगर श्रॉफ ने बेचा अपार्टमेंट, जानें कितने करोड़ में हुई डीलZoom

टाइगर श्रॉफ ने खार वेस्ट वाला अपार्टमेंट बेच दिया. (फोट साभार: Instagram@tigerjackieshroff)

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपने ऊपर हुए हमले को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस बीच उन्होंने मुंबई के खार वेस्ट इलाके में अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है. उनका यह अपार्टमेंट खार वेस्ट की रुस्तमजी पैरामाउंट हाउसिंग सोसायटी में मौजूद है और इस फ्लैट को उन्होंने 9 करोड़ रुपये में बेचा गया है. यह अपार्टमेंट इस बिल्डिंग की 9वीं मंजिल पर है, जिसका कारपेट एरिया 1,291.14 वर्ग फीट फैला है और इसके साथ करीब 95.80 वर्ग फीट का एक्सक्लूसिव एरिया भी मिलता है.

हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म ‘सीआरई मैट्रिक्स’ से मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के आधार पर बताया कि टाइगर श्रॉफ का यह फ्लैट करीब 64,891 रुपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से बेचा गया है, जिस पर 54 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई गई है. इस फ्लैट के साथ दो कवर्ड कार पार्किंग स्पेस भी मिलते हैं. टाइगर श्रॉफ ने इस प्रॉपर्टी को जुलाई 2018 में 7.61 करोड़ रुपये में खरीदा था और 30 नवंबर 2019 को इसका पजेशन था.

टाइगर श्रॉफ पर हुआ था जानलेवा हमला

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना 18 अक्टूबर को जुहू के पुष्पा पार्क के पास हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर फुटबॉल खेलने गए थे और जब वह वापस लौट रहे थे, तब यह हादसा हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उस इलाके में एक्टर की एक झलक पाने के लिए भीड़ जमा हुई थी, तभी हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. कर दी. इस घटना में एक ऑटो रिक्शा चालक भी घायल हो गया, जिसे कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना के एक दिन बाद पुलिस ने कोटा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

टाइगर श्रॉफ पर इस वजह से हुआ अटैक?

पूछताछ के दौरान नाबालिग आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे इस हमले के पीछे के असली मकसद की कोई जानकारी नहीं थी. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पुलिस सूत्र का कहना है कि अनिल पंडित ने कथित हमलावर को यह बताया था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग बदला लेना चाहता है क्योंकि टाइगर ने साल 2022 में सलमान खान की तारीफ में बयान दिया था. फिलहाल मुंबई पुलिस इस दावे की जांच कर रही है.

सलमान खान की तारीफ टाइगर श्रॉफ के लिए बनी मुसीबत?

‘हीरोपंती 2’ के प्रमोशन के दौरान टाइगर श्रॉफ ने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ एक ही टाइगर हैं और वह सलमान सर हैं. उन्होंने कहा था, ‘इस इंडस्ट्री में एक ही है टाइगर और वो हैं सलमान सर. मैं उनके सामने सिर्फ एक बिल्ली हूं. मैं सिंबा हूं, एक टाइगर का बच्चा’. हालांकि, इस हमले का असल मकसद अभी भी जांच का विषय बना हुआ है.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 24, 2026, 23:14 IST





Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

92 करोड़ के लागत बना गौर सिटी चौक अंडरपास, ग्रेटर नोएडा से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बिना जाम दौडेंगी कार, कब है उद्घाटन?

Next Post

शरद पूर्णिमा पर पूजा में रखें 7 पीली कौड़ियां, बस इस एक उपाय से होगी मां लक्ष्मी की कृपा

Next Post
शरद पूर्णिमा पर पूजा में रखें 7 पीली कौड़ियां, बस इस एक उपाय से होगी मां लक्ष्मी की कृपा

शरद पूर्णिमा पर पूजा में रखें 7 पीली कौड़ियां, बस इस एक उपाय से होगी मां लक्ष्मी की कृपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement