Last Updated:
Diljit Dosanjh Delhi Concert: सुरक्षा चिंताओं और धमकी भरे ईमेल्स के बीच दिल्ली पुलिस ने पुनर्विचार के बाद 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को हरी झंडी दे दी है. परमिशन मिलने के बाद सिंगर ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर अफवाहों पर तंज कसा है .
दिल्ली में तय समय पर ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट
नई दिल्ली: ग्लोबल पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले उनके कॉन्सर्ट को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है. पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और धमकी भरे ईमेल्स की वजह से इस शो की परमिशन रोक दी थी. लेकिन आयोजकों के साथ हुई मीटिंग के बाद पुलिस ने अपना फैसला बदल लिया है.
इस इजाजत के बाद दिलजीत दोसांझ ने भी अपने मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर रिएक्ट किया है .
दिलजीत ने अफवाहों पर कसा तंज
दिल्ली कॉन्सर्ट को क्लीयरेंस मिलने के बाद दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो रील शेयर की. उन्होंने अपने खास मजाकिया अंदाज में कहा कि आज कितना अच्छा दिन है और कितनी पॉजिटिव वाइब्स आ रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर मेरे शो को लेकर चल रही रील्स, बहस और ट्वीट्स खत्म हो गए हों तो चलिए 30 अक्टूबर को मिलते हैं. दिलजीत ने मजाकिया लहजे में लोगों को सलाह दी कि किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले पूरी और सही खबर पढ़ लेनी चाहिए .
View this post on Instagram

