Last Updated:
Shazan Masood : इमरान मसूद के समधी पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद के बेटे सपा नेता शाजान मसूद का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह फार्म हाउस पर कव्वाली कार्यक्रम में हुक्का का कश खींचते नजर आ रहे है. हवा में नोट उड़ा रहे है.
पार्टी के वीडियो से स्क्रीन ग्रैब.
Shazan Masood Viral Video Hookah Party: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के समधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद के बेटे शाजान मसूद का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाजान मसूद नोटो की बारिश करते हुए दिखाई दे रहे है. साथ ही, हुक्का का कश खींच रहे है. उनके आसपास और भी लोग है. वे कव्वाली कलाकारों के अलावा मेहमानों पर भी नोट उड़ा रहे है.
सामने आए वीडियो के मुताबिक, यह पूरा मामला उत्तराखंड स्थित उनके किसी निजी फार्म हाउस का बताया जा रहा है, जहां एक भव्य कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि काले रंग के लिबास में बैठे शाजान मसूद बड़े आराम से हुक्का के कश खींच रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान जब कव्वाल अपनी कला पेश कर रहे थे, तो जोश में आकर शाजान मसूद कलाकारों और वहां मौजूद अन्य मेहमानों पर बेहिसाब नोट लुटाते नजर आए.
राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना वीडियो
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर आया, यह तुरंत चर्चा का केंद्र बन गया. लोग इस वीडियो को अलग-अलग कैप्शन और प्रतिक्रियाओं के साथ शेयर कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब का है और फार्म हाउस पर यह आयोजन किस विशेष अवसर पर किया गया था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद विरोधी दलों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं.
हाल ही में समाजवादी पार्टी में हुए थे शामिल
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही शाजान मसूद और उनके परिवार ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद से राजनीतिक दूरियां बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था. उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात कर सपा की सदस्यता ली थी और उस दौरान पारिवारिक व वैचारिक मतभेदों का हवाला भी दिया था.
About the Author

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

