Last Updated:
सुपरस्टार शाहरुख खान ने जब-जब नेगेटिव किरदार चुने, तब-तब फैंस को हैरान किया है. उन्होंने ऑनस्क्रीन सिर्फ रोमांस ही नहीं किया, बल्कि खूंखार विलेन बनकर दर्शकों के दिलों में डर का एक अलग ही रोमांच पैदा किया. ‘डर’ के साइको लवर से लेकर ‘फैन’ के जुनूनी फैन तक, उनका हर डार्क अवतार उनकी अदाकारी का लोहा मनवाता है. अगर आप शाहरुख खान की एक्टिंग रेंज देखना चाहते हैं, तो ओटीटी पर उनकी इन 6 फिल्मों को बिल्कुल मिस न करें.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘किंग ऑफ रोमांस’ कहे जाने वाले शाहरुख खान ने पर्दे पर अलग-अलग किरदारों से दर्शकों को एंटरटेन किया है. यहां तक कि वह कई फिल्मों में अपनी खलनायकी भी दिखा चुके हैं. शुरुआती करियर में एंटी-हीरो और सनकी प्रेमी वाले किरदारों को उन्होंने जिस शिद्दत से निभाया, उसने दर्शकों को हैरान कर दिया. ‘डर’ के जुनूनी आशिक से लेकर ‘डॉन’ के शातिर विलेन तक, शाहरुख के इन डार्क किरदारों को फैंस ने खूब पसंद किया. अगर आप भी शाहरुख की खलनायकी के दीवाने हैं तो उनकी ये 6 फिल्में ओटीटी पर देखने के लिए मौजूद हैं. (फोटो साभार: IMDb)
डर: यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी ‘डर’ (1993) में शाहरुख खान ने राहुल मेहरा नाम के एक जुनूनी आशिक का किरदार निभाया था, जो किरण (जूही चावला) के प्यार में किसी भी हद तक गुजर जाता है. इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में उनका नेगेटिव रोल और हकलाकर ‘किरण’ बोलना आज भी दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है. इस फिल्म का संगीत और सस्पेंसफुल कहानी इसे देखने लायक बनाती है. यह मूवी नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उपलब्ध है. (फोटो साभार: IMDb)
बाजीगर: रोमांटिक हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाने से पहले शाहरुख खान ने ‘बाजीगर’ (1993) में अजय शर्मा नाम के एंटी-हरो का किरदार निभाकर सभी को चौंका दिया था. अपने परिवार की बर्बादी का बदला लेने के लिए वह कातिल बन जाता है और अपने दुश्मनों को बेरहमी से खत्म करता है. यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अंजाम : राहुल रवैल के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘अंजाम’ (1994) शाहरुख खान ने अपने करियर के सबसे खूंखार और डरावने किरदार को निभाया है. इसमें उन्होंने विजय अग्निहोत्री नाम के एक ऐसे रईस और सनकी शख्स का रोल किया है, जो एक शादीशुदा महिला (माधुरी दीक्षित) के प्यार में पागल होकर उसके पूरे जीवन को नर्क बना देता है. यह मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है. (फोटो साभार: IMDb)
डुप्लीकेट : यह एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी. इसमें शाहरुख खान ने डबल रोल निभाकर अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों को जीत लिया था. एक तरफ जहां उन्होंने सीधे-सादे और मासूम शेफ बबलू चौधरी का किरदार निभाया, वहीं दूसरी तरफ शातिर गैंगस्टर मनु दादा के रूप में खतरनाक विलेन बनकर खूब तहलका मचाया. कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस का यह अनोखा मेल दर्शकों को बांधे रखता है. यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. (फोटो साभार: IMDb)
डॉन: महानायक अमिताभ बच्चन की क्लासिक फिल्म ‘डॉन’ के इस रीमेक में शाहरुख खान ने डॉन का रोल निभाकर महफिल लूट ली थी. निर्देशक फरहान अख्तर की इस फिल्म में उनका स्वैग, दमदार एक्टिंग और बेखौफ अंदाज दर्शकों के दिलों पर छा गया. पुलिस को चकमा देने वाला क्लाइमैक्स का बड़ा ट्विस्ट फिल्म को बेहद रोमांचक बनाता है. साल 2006 में रिलीज हुई शाहरुख खान की यह जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म नेटफ्लिक्स पर है. (फोटो साभार: IMDb)
फैन: मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस यूनीक थ्रिलर में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया था. यह फिल्म सुपरस्टार आर्यन खन्ना और उसके सनकी फैन गौरव चंदना की कहानी को पर्दे पर उतारती है. गौरव अपने भगवान जैसे सुपरस्टार का प्यार न मिलने पर विलेन बन जाता है और उसकी जिंदगी बर्बाद करने पर तुल जाता है. वीएफएक्स के जरिए तैयार किया गया उनका लुक और पागलपन से भरा यह किरदार बेहद अलग और दमदार है. साल 2016 में रिलीज हुई यह फिल्म सोनी लिव पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

