संवाददाता@रामबली मिश्रा….
— इलाज के दौरान धानु ने तोड़ा दम, राहुल की हालत गंभीर; वाराणसी रेफर

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, रॉबर्ट्सगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बभनी थाना क्षेत्र के नाधिरा निवासी धानु पुत्र विनोद (23 वर्ष) और इंजानी निवासी राहुल पुत्र रविशंकर (18) सोमवार की भोर बाइक से नाधिरा से बखरिहवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान निनवा पहाड़ी धारतीडाड़ के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन तत्काल दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, रॉबर्ट्सगंज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने धानु को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। राहुल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ है। आगे की कार्यवाही बभनी पुलिस कर रही हैं