Last Updated:
Amitabh Bachchan last 5 Movies on OTT: अमिताभ बच्चन 84 की आयु में किसी युवा की तरह मेहनत करते हैं. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में उनकी जिंदादिली देखते ही बनती है. हालांकि, वे तबीयत खराब होने के चलते कुछ दिनों तक ब्लॉगिंग नहीं कर पाए. मेगास्टार ने बताया कि उन्हें डॉक्टरों और करीबियों ने आराम करने की सलाह दी है. अगर आप अमिताभ बच्चन के फैन हैं, तो आपको उनकी पिछली 5 फिल्में देखनी चाहिए, जिसमें उन्होंने अलग-अलग रोल निभाकर ध्यान खींचा था.
नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन 84 साल के हैं. ढलती उम्र में उन्हें तमाम शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. फिर भी वे कितना शानदार काम कर रहे हैं. अगर आप उनके पिछली परफॉर्मेंस से वाकिफ नहीं हैं, तो उनकी पिछली पांच फिल्में देख लीजिए. वे अपनी परफॉर्में से आपके दिलों में घर कर जाएंगे. उन्होंने हर फिल्म में अलग तरह का किरदार निभाया है.
साल 2024 में आई ‘कल्कि 2898 AD’ में अमिताभ बच्चन का किरदार सबसे दमदार लगा था. उन्होंने फिल्म में अश्वत्थामा की भूमिका निभाई है, जो एक अमर योद्धा है. इसका हिंदी वर्जन आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. अमेजन प्राइम वीडियो पर आपको इसके तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन मिल जाएंगे.
फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को गंभीर चोट लग गई थी. उनकी पसलियों में चोट आई थी और उन्हें कुछ समय तक बेड रेस्ट पर रहना पड़ा था. यह भारतीय तेलुगु भाषा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म है. आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें गर्भवती महिला का किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण, क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग के दौरान असल में गर्भवती थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साल 2024 में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘वेट्टैयन’ रिलीज हुई. इसमें उन्होंने जस्टिस सत्यदेव का रोल निभाया है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो में तमिल, हिंदी और तेलुगु वर्जन में देख सकते हैं.
फिल्म ‘वेटैयन’ दशहरा के मौके पर अमिताभ बच्चन के 82वें जन्मदिन के दिन रिलीज हुई थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने 33 साल बाद साथ काम किया था, जिससे पहले वह 1991 की फिल्म ‘हम’ में नजर आए थे.
साल 2022 में आई फिल्म ‘ऊंचाई’ में अमिताभ बच्चन ने अमित श्रीवास्तव का रोल निभाया था, जो दोस्तों के साथ एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक पर गए थे.इसे आप जी5 पर देख सकते हैं. आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार, यह सूरज बड़जात्या की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें ‘प्रेम’ नाम का कोई किरदार नहीं है.
फिल्म ‘ऊंचाई’ में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और डैनी डेन्जोंगपा दोस्त बने हैं. इससे पहले, यह तिकड़ी 1991 में मुकुल आनंद की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम’ में एक साथ पर्दे पर नजर आए थे. उस फिल्म में वे एक-दूसरे के दुश्मन थे, जबकि इस फिल्म में वे पक्के दोस्त बने हैं.
अजय देवगन के डायरेक्शन में बनी साल 2022 की फिल्म ‘रनवे 34’ में अमिताभ बच्चन ने नारायण वेदांत का रोल निभाया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन का रोल बड़ा दिलचस्प है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो या जी5 पर देख सकते हैं. यह फिल्म जेट एयरवेज की दोहा से कोच्चि जाने वाली फ्लाइट की उस सच्ची घटना से प्रेरित है, जो 18 अगस्त 2015 को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बची थी.
साल 2021 में आई ‘चेहरे’ में अमिताभ बच्चन ने लतीफ जैदी का किरदार निभाया है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी ने पहली बार साथ काम किया था.

