@जे0 के0…..

Sonbhadra। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। दोपहर 2 बजे तक स्नातक निर्वाचन में कुल 16,812 मतदाताओं में से 5,683 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह स्नातक सीट पर अब तक 33.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वहीं, वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन में कुल 1,738 मतदाताओं में से 1,182 मतदाताओं ने मतदान किया। दोपहर 2 बजे तक शिक्षक सीट पर 68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
