• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Looteri Dulhan News: सुहागरात पर दूध पिलाया, सुबह दुल्हन गायब, सुबह-सुबह दूल्हे के घर मचा कोहराम

Admin by Admin
October 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Looteri Dulhan News: सुहागरात पर दूध पिलाया, सुबह दुल्हन गायब, सुबह-सुबह दूल्हे के घर मचा कोहराम


Last Updated:October 22, 2026, 22:57 IST

Uttar Pradesh News: उत्तरप्रदेश के अमरोहा में सुहागरात की रात दुल्हन ने दूध पिलाकर दूल्हे को लुट लिया. उसने पहले दूल्हे को दूध पिलाया, फिर घूंघट उठवाई, जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन का चेहरा देखा वह बेहोश हो गया. सुबह जब होश आई तो पता चला दुल्हन गायब है.

सुहागरात पर दूध पिलाया, सुबह दुल्हन गायब, दूल्हे के घर में कोहरामZoom

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. (सांकेतिक तस्वीर)

Looteri Dulhan News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक दुल्हन ने सुहागरात की रात दूल्हे को लुट ली. उसे पहले दूध पिलाया, फिर घूंघट उठवाई. जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन का चेहरा देखा वह बेहोश हो गया. अगली सुबह जब नींद खुली तो दूल्हे का होश उड़ गया. दरअसल, दुल्हन ने दूध में बेहोशी की दवा मिला दी थी.दूध पीने के बाद दवा असर कर रही थी, लेकिन घूंघट उठने के बाद वह बेहोश हो गया. उसके बेहोश होते ही दुल्हन ने नकद समेत पांच लाख के जेवर लेकर फरार हो गई.

दूल्हे को जब अगली सुबह नींद खुली तो हैरान रह गया. देखा कि दुल्हन गायब है. घर से कैश और जेवर भी गायब है. तब उसे ठगी का एहसास हुआ. बताया गया कि पीड़ित युवक बिचौलिए के जरिए पड़ोस के गांव की रहने वाली एक महिला से शादी की थी. वह पहले से शादीशुदा थी.उसके दो बच्चे पहले से थे. पहले पति को मृत बताकर दूसरी शादी रचाई थी.

पति को मृत बताकर रची साजिश

घटना के बाद पीड़ित युवक हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगा चोली दिनेश कुमार ने आरोपी दुल्हन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. उसने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला ने अपने जीवित पति को मृत बताकर बिचौलिए के साथ मिलकर उसे दूसरी शादी की. शादी की रात दूध में नशीली गोलियां देकर बेहोश कर दिया. इसके बाद करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व दस हजार नकद लेकर फरार हो गई. पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

दो बच्चों की मां निकली

दिनेश के मुताबिक, उसने 19 अक्टूबर को पड़ोसी गांव की रहने वाली एक महिला से शादी की थी. महिला दो बच्चों की मां है, जबकि दिनेश की यह पहली शादी थी. शादी से पहले उसे बताया गया था कि महिला के पहले पति की मौत हो चुकी है.दिनेश ने धूमधाम से शादी की और दुल्हन को सोने-चांदी के कीमती आभूषण भी दिए.

नशीली दवाओं का असर

आरोप है कि शादी की रात महिला ने सोने से पहले दिनेश को दूध में नशीली गोलियां मिलाकर दे दीं. दूध पीने के बाद वह गहरी नींद में सो गया. इसी दौरान महिला घर में रखे करीब पांच लाख रुपये के आभूषण और दस हजार रुपये लेकर अपने दोनों बच्चों के साथ फरार हो गई. सुबह आंख खुलने पर दिनेश को घर का सामान बिखरा मिला और दुल्हन गायब थी. वह ससुराल पहुंचा तो पता चला कि महिला का पहला पति जीवित है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Amroha,Uttar Pradesh

First Published :

October 22, 2026, 22:57 IST



Source link

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बिहार तीरंदाजी टीम में भोजपुर का दबदबा, स्टेट टीम में सभी 8 खिलाड़ी यहीं से, जानें सफलता की कहानी

Next Post

‘कई लोग गिराना चाहते हैं, ‘तुम मेरे हो’ की रिलीज से पहले इमोशनल हुए गुरमीत चौधरी, बिहार के लोगों से मांगा सपोर्ट

Next Post
‘कई लोग गिराना चाहते हैं, ‘तुम मेरे हो’ की रिलीज से पहले इमोशनल हुए गुरमीत चौधरी, बिहार के लोगों से मांगा सपोर्ट

'कई लोग गिराना चाहते हैं, 'तुम मेरे हो' की रिलीज से पहले इमोशनल हुए गुरमीत चौधरी, बिहार के लोगों से मांगा सपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement