संवाददाता@कामेश्वर विश्वकर्मा…..

जुगैल थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 21 वर्षीय युवती का यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने के महज 14 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 21 अक्टूबर 2026 को थाना जुगैल में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके विवाहित पड़ोसी विशांत उर्फ विसंत पुत्र राम सुग्रीम, निवासी ग्राम झरपिया, ने 6 और 10 अक्टूबर 2026 को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। तहरीर के आधार पर थाना जुगैल में मु0अ0सं0-132/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में थाना जुगैल पुलिस ने 22 अक्टूबर को सुबह करीब 10:10 बजे जोरबा गेट के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया ।

प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा, उपनिरीक्षक मेराज खान, हेड कांस्टेबल शमशेर यादव, कांस्टेबल पवन कुमार यादव और महिला कांस्टेबल श्वेता उत्तम शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के तहत गिरफ्तारी की गई है। मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।
