Last Updated:
दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की परमिशन देने से इनकार कर दिया है, जिससे 30 अक्टूबर का शो कैंसिल हो सकता है.
दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी. (फोटो साभार: IANS)
हाल में ही एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जो हमला हुआ, उसने देशभर में हड़कंप मचा दिया है. इस बीच एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर भी अपडेट सामने आया है. दरअसल दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले शो की परमिशन नहीं दी है. जिसके चलते अब 30 अक्टूबर को सिंगर का कॉन्सर्ट कैंसिल होता दिख रहा है.
दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कॉन्सर्ट आयोजित था. जिसका ऑफिशियल ऐलान वह खुद भी कर चुके थे. लेकिन अब कॉन्सर्ट से 8 दिन पहले दिल्ली पुलिस ने सिंगर को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए परमिशन नहीं दी है.
दिलजीत दोसांझ कर चुके थे ऐलान
दिल्ली दोसांझ ने 4 अक्टूबर को ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से देशभर में होने वाले ‘ओरा इंडिया टूर’ के बारे में बताया था. ये कार्यक्रम 30 नवंबर को दिल्ली, 15 नवंबर को इंदौर, 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में कॉन्सर्ट आयोजित किए जाएंगे.
पहले 1 नवंबर को होना था ये कार्यक्रम
दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट पहले 1 नवंबर 2026 को होने वाला था. लेकिन सिख विरोधी दंगों की बरसी के चलते ऑर्गेनाइजर ने ये फैसला लिया. जिसके बाद फाइनल तारीख 30 अक्टूबर रखी गई थी.
टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी थीं
दिलजीत दोसांझ के लेटेस्ट टूर के लिए प्री-सेल 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी थी. मतलब ये कि दिल्ली के कॉन्सर्ट की टिकटें भी बिक्री शुरू हो चुकी थी.
टिकटों के दाम ने चौंकाया
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की टिकट आमतौर पर 18-20 हजार तक बिकती हैं. दिल लुमिनाती और ऑरा टूर की टिकटों का भी यही दाम रहा है. पिछली बार जब दिल्ली में दिलजीत दोसांझ ने परफॉर्म किया था तो खूब चर्चा हुई थी.


