• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नम आंखों से दी गई माता रानी को विदाई,धंधरौल बांध में विसर्जित हुईं प्रतिमाएं

JK Gupta by JK Gupta
October 22, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..रॉबर्ट्सगंज में भक्ति गीतों और जयकारों के बीच निकली विसर्जन शोभायात्रा


दस दिनों तक चले शारदीय नवरात्र उत्सव का बुधवार देर रात मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ समापन हो गया। इस दौरान नगर में भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। भक्ति गीतों की धुन, मां के जयकारों और अबीर-गुलाल के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी।

नगर चंडी होटल, शनिदेव मंदिर, शीतला मंदिर, साईं चौक, धर्मशाला चौक, कम्हारी, स्वर्ण जयंती चौक, पन्नूगंज रोड, गुरुद्वारा रोड, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास, न्यू कॉलोनी, रेलवे क्रॉसिंग, सिविल लाइंस और नई बस्ती सहित विभिन्न स्थानों के पूजा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमाएं शोभायात्रा के रूप में निकाली गईं।

डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर माता रानी के दर्शन किए।

नवरात्र के दौरान नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा। पूजा पंडालों में भंडारे, रात्रि जागरण, कन्या पूजन और हवन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नगर भ्रमण के बाद सभी प्रतिमाओं को धंधरौल बांध में विसर्जित किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहा। प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही मां दुर्गा की आराधना और उत्सव का समापन हो गया।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Avani Lekhara: जयपुर की बेटी अवनी लेखरा ने फिर रचा इतिहास, सिल्वर जीतकर 2028 पैरालिंपिक के लिए किया क्वालिफाई

Next Post

Delhi-NCR AQI Report: गुलाबी ठंड के बीच फेफड़ों पर वार, हवा में PM2.5 और PM10 का जानलेवा उछाल

Next Post
Delhi-NCR AQI Report: गुलाबी ठंड के बीच फेफड़ों पर वार, हवा में PM2.5 और PM10 का जानलेवा उछाल

Delhi-NCR AQI Report: गुलाबी ठंड के बीच फेफड़ों पर वार, हवा में PM2.5 और PM10 का जानलेवा उछाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement