Last Updated:
एशियन पैरा गेम्स में भारतीय दल को उस समय शर्मिंदगी उठानी पड़ी जब 40 साल के पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को जापान के पुलिस ने गरिफ्तार किया. शम्स आलम पर एक महिला होटल कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोपों लगे हैं. इसके बाद शम्स आलम को वापस भारत भेज दिया गया है.
भारतीय पैरा तैराक शम्स आलम
नई दिल्ली: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगा है. शम्स आलम पर ये आरोप एक महिला होटल कर्मचारी ने लगाया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस शर्मनाक घटना के बाद 40 साल के शम्स आलम को वापस भारत भेज दिया गया है. इसके साथ ही अब शम्स आलम अब भारतीय पैरालंपिक समिति द्वारा आजीवन बैन की संभावना का भी सामना कर रहे हैं. हालांकि, बैन पर फैसला जांच के बाद ली जाएगी.
नागोया में भारतीय दल के हिस्सा और पूरे मामले को संभालने वाले PCI के एक सीनियर अधिकारी ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से इस घटना की पुष्टि की. उन्होंने इस कथित दुर्व्यवहार को निंदनीय और असहनीय बताया. इसके साथ ही उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले किसी एथलीट द्वारा किए गए ऐसे व्यवहार का कोई औचित्य नहीं हो सकता.”
शम्स आलम पर लग सकता है लाइफ टाइम बैन
टीओआई से बात करते हुए अधिकारी ने कहा, “एशियन पैरा गेम्स में भाग ले रहे पूरे भारतीय दल को बदनाम करने और विश्व स्तर पर देश को शर्मसार करने के लिए शम्स आलम के खिलाफ लाइफ टाइम बैन से कम की सजा नहीं हो सकती.”
रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना सोमवार को फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन होटल में हुई, जहां भारतीय पैरा तैराकी टीम ठहरी हुई थी. बताया जा रहा है कि जब यह कथित दुर्व्यवहार हुआ, तब महिला कर्मचारी तैराक के कमरे में हाउसकीपिंग का काम कर रही थी.
भारतीय को दल को मांगनी पड़ी माफी
शम्स आलम की शर्मनाक हरकत पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने होटल अधिकारियों और पीड़ित कर्मचारी से माफी मांगी. शिकायत के बाद पुलिस ने शम्स आलम को हिरासत में लिया और स्थानीय पुलिस स्टेशन ले गई. अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने उनकी गिरफ्तारी और कोर्ट में औपचारिक पेशी की मांग की थी. हालांकि, काफी कोशिशों के बाद भारतीय अधिकारियों को मामले को कोर्ट तक नहीं जाने दिया. इसके लिखित में माफी और शम्स को फौरन जापान छोड़ने का आदेश दिया गया.
दुनिया के नंबर-1 पैरा तैराक रहे हैं शम्स आलम
वर्ल्ड पैरा स्विमिंग रिकॉर्ड के अनुसार पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई (S5) और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (SB4) में शम्स आलम दुनिया के नंबर-1 तैराक रह चुके हैं. शम्स आलम ने जकार्ता में 2018 एशियाई पैरा खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और पिछले साल रेकजाविक इंटरनेशनल गेम्स में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय और एशियाई रिकॉर्ड बनाया था.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

