• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

आगरा के इस रेस्टोरेंट में मिलता है मशरूम टिक्का, स्वाद के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

Admin by Admin
October 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
आगरा के इस रेस्टोरेंट में मिलता है मशरूम टिक्का, स्वाद के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


Last Updated:October 22, 2026, 07:53 IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में मशरूम टिक्का लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट में मिलने वाली इस डिश को तंदूर की धीमी आंच पर तैयार किया जाता है और क्रीम व चटनी के साथ परोसा जाता है. यहां मशरूम टिक्का की हाफ प्लेट 160 रुपये और फुल प्लेट 250 रुपये में मिलती है. जानिए इस खास डिश की तैयारी और लोकप्रियता की वजह.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में इन दिनों मशरूम टिक्का लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है. अपने लाजवाब स्वाद और खास अंदाज में तैयार होने वाली यह डिश युवाओं को खूब पसंद आ रही है. शहर के शास्त्रीपुरम स्थित रेस्टोरेंट में मिलने वाले इस व्यंजन का स्वाद चखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं. खास बात यह है कि मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर होता है और संतुलित आहार का हिस्सा बन सकता है.

रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि मशरूम टिक्का तैयार करने के लिए उन्होंने विशेष कारीगर रखा हुआ है, जो इसे खास तरीके से बनाता है. सबसे पहले मशरूम को अच्छी तरह साफ करके उबाला जाता है. इसके बाद प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च के साथ इसे तंदूर की धीमी आंच पर पकाया जाता है. इस प्रक्रिया से मशरूम में मसालों का स्वाद अच्छी तरह समा जाता है और इसका जायका बढ़ जाता है. तैयार होने के बाद मशरूम टिक्का को स्पेशल क्रीम और चटनी के साथ परोसा जाता है. इसका स्वाद और आकर्षक प्रस्तुति लोगों को अपनी ओर खींच रही है. कीमत की बात करें तो रेस्टोरेंट में मशरूम टिक्का की फुल प्लेट 250 रुपये और हाफ प्लेट 160 रुपये में उपलब्ध है. स्वाद के नए विकल्प तलाशने वाले लोगों के लिए यह डिश खास आकर्षण बनी हुई है.

मिलावती पनीर के डर के कारण मशरूम खाना पसंद कर रहे है लोग

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट के संचालक संतोष कुमार बघेल ने बताया कि इन दिनों मशरूम टिक्का लोगों की पसंद बनता जा रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ ग्राहकों का मानना है कि बाजार में मिलने वाले पनीर में मिलावट की आशंका रहती है, इसलिए वे मशरूम टिक्का खाना पसंद कर रहे हैं. मशरूम का स्वाद और इसे तैयार करने का खास तरीका ग्राहकों को आकर्षित करता है.

संतोष कुमार बघेल के मुताबिक, मशरूम में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और यह संतुलित आहार का हिस्सा हो सकता है. यही वजह है कि आगरा के अलग-अलग इलाकों से लोग आंगन रेस्टोरेंट में मशरूम टिक्का का स्वाद चखने पहुंच रहे हैं. युवाओं के बीच भी इस डिश को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

विटामिन से है भरपूर

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट में मशरूम टिक्का का स्वाद चखने आने वाले ग्राहक भी इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं. ग्राहक संजीव सिंह ने बताया कि वह खासतौर पर यहां मशरूम टिक्का खाने आते हैं. उन्हें यहां तैयार होने वाले मशरूम का स्वाद काफी पसंद है. उन्होंने कहा कि मशरूम में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इसे खास बनाते हैं.

वहीं, ट्रांस यमुना से आए अमन शर्मा ने बताया कि जब भी वह इस इलाके की तरफ आते हैं, तो आंगन रेस्टोरेंट में मशरूम टिक्का का स्वाद लेना नहीं भूलते. उनके मुताबिक, इस डिश का स्वाद उन्हें बार-बार यहां आने के लिए आकर्षित करता है. ग्राहक दीपक सिंह ने कहा कि उन्होंने कई दूसरी जगहों पर भी मशरूम टिक्का खाया है, लेकिन उन्हें वैसा स्वाद कहीं और नहीं मिला. यही वजह है कि वह यहां मशरूम टिक्का खाने पहुंचते हैं.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें

Location :

Agra,Agra,Uttar Pradesh

First Published :

October 22, 2026, 07:53 IST



Source link

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Ramayana Ott Release: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी पर दस्तक देगी ‘रामायण’, जानें कब और कैसे देख पाएंगे फिल्म

Next Post

‘रामायण’ से ‘जेलर 2’ तक: VFX पर उठे सवाल तो भड़के नेशनल अवॉर्ड विनर, बोले- हर खराब सीन AI नहीं होता

Next Post
‘रामायण’ से ‘जेलर 2’ तक: VFX पर उठे सवाल तो भड़के नेशनल अवॉर्ड विनर, बोले- हर खराब सीन AI नहीं होता

'रामायण' से 'जेलर 2' तक: VFX पर उठे सवाल तो भड़के नेशनल अवॉर्ड विनर, बोले- हर खराब सीन AI नहीं होता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement