• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Chooda Set Designs | Karwa Chauth chooda set designs 2026 | करवा चौथ के लेटेस्ट चूड़ा डिजाइन |

Admin by Admin
October 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Chooda Set Designs | Karwa Chauth chooda set designs 2026 | करवा चौथ के लेटेस्ट चूड़ा डिजाइन |


Last Updated:October 21, 2026, 20:05 IST

Karwa Chauth Chooda Set Designs 2026: करवाचौथ पर सुहागिन महिलाओं के सोलह श्रृंगार में चूड़ियों का खास महत्व होता है. इस बार चूड़ियों के शहर फिरोजाबाद में लाल सीप की चूड़ियों और एडी कंगन वाले चूड़ा सेट का ट्रेंड छाया हुआ है. खास बात यह है कि इन सेट में महिलाओं को कम कीमत में खूबसूरत ब्राइडल लुक मिल रहा है. बाजार में 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के चूड़ा सेट उपलब्ध हैं, जिनमें लाल, सफेद, पर्पल और मल्टी कलर के कई आकर्षक डिजाइन शामिल हैं. नई दुल्हनों से लेकर स्टाइलिश लुक पसंद करने वाली महिलाओं तक, हर किसी के लिए बाजार में अलग-अलग विकल्प मौजूद हैं. जानिए करवाचौथ पर कौन-कौन से चूड़ा सेट ट्रेंड में हैं और उनकी कीमत कितनी है.

करवाचौथ पर सुहाग के प्रतीक लाल रंग की चूड़ियों की मांग बढ़ जाती है. फिरोजाबाद के बाजारों में इस बार 200 रुपये वाला लाल चूड़ा सेट महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है. चूड़ियों के बाजार में इसकी सबसे ज्यादा डिमांड है. इस सेट में बीच में कांच की चूड़ियां और किनारों पर एडी कंगन लगे होते हैं. कम कीमत में पूरा ब्राइडल लुक मिलने से मध्यम वर्ग की महिलाएं इसे हाथों-हाथ खरीद रही हैं. इस बार यह सेट सबसे ज्यादा ट्रेंड में है.

करवाचौथ पर महिलाएं ऐसे चूड़ा सेट पसंद कर रही हैं, जो कम कीमत में हाथों को खूबसूरत और चमकदार लुक दें. इस बार सीप की चूड़ियों और एडी कंगन वाला सेट काफी ट्रेंड कर रहा है. इसमें बीच में लाल रंग की सीप की चूड़ियां और दोनों तरफ एडी यानी अमेरिकन डायमंड के कंगन लगे हैं. सीप की चूड़ियों की चमक और एडी कंगन के हीरे जैसे नग पूरे सेट को ब्राइडल लुक देते हैं. बाजार में इस पूरे सेट की कीमत 200 से 250 रुपये के बीच है. कम कीमत में शाही और चमकदार लुक मिलने से महिलाएं इसे खूब पसंद कर रही हैं.

अगर आप लाल चूड़ियों के साथ सफेद रंग की चमक पसंद करती हैं, तो यह चूड़ा सेट अच्छा विकल्प है. करवाचौथ पर सफेद कंगन वाला यह सेट बाजार में खूब बिक रहा है. इसमें बीच में सुहाग के प्रतीक लाल सीप की चूड़ियां और दोनों तरफ अमेरिकन डायमंड यानी एडी के सफेद चमकदार कंगन लगे हैं. हीरे जैसी चमक वाले ये कंगन पूरे सेट को ब्राइडल लुक देते हैं. बाजार में इस सेट की कीमत मात्र 250 रुपये है. कम दाम में शाही लुक मिलने के कारण महिलाएं इसे हाथों-हाथ खरीद रही हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

करवाचौथ पर हर महिला लाल रंग की चूड़ियां ही चुने, ऐसा जरूरी नहीं है. इस बार पर्पल कलर का चूड़ा सेट भी नया ट्रेंड बन रहा है. इस सेट में बीच में पर्पल रंग की चमकदार सीप की चूड़ियां और दोनों तरफ एडी के सफेद कंगन लगे हैं. पर्पल और सिल्वर का कॉम्बिनेशन इसे मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देता है. हीरे जैसी चमक वाले कंगनों के कारण यह सेट हाथों पर बेहद खूबसूरत लगता है. बाजार में इसकी कीमत 300 रुपये से शुरू होती है. कुछ अलग रंग पसंद करने वाली युवा महिलाएं इसे खूब पसंद कर रही हैं.

फिरोजाबाद को चूड़ियों के लिए जाना जाता है और करवाचौथ के मौके पर यहां बाजार में कई तरह के चूड़ा सेट मिल रहे हैं. इनमें गोल्डन एडी कंगन वाला सेट भी महिलाओं का ध्यान खींच रहा है. इस सेट में बीच में लाल रंग की चमकदार सीप की चूड़ियां और दोनों तरफ गोल्डन कलर के एडी कंगन लगे हैं. गोल्डन कंगनों की हीरे जैसी चमक इसे शाही और ब्राइडल लुक देती है. बाजार में इस सेट की कीमत 350 रुपये से शुरू होती है. कम दाम में रिच लुक मिलने के कारण महिलाएं इसे पसंद कर रही हैं.

करवाचौथ पर अगर आप ऐसा चूड़ा सेट चाहती हैं, जो अलग-अलग रंग की साड़ियों और लहंगे के साथ भी अच्छा लगे, तो मल्टी कलर सेट आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. चूड़ियों के शहर फिरोजाबाद में इस डिजाइन की भी मांग है. इसमें बीच में पिंक, लाल और मैरून रंगों की चूड़ियां लगी हैं. मल्टी कलर होने के कारण यह अलग-अलग रंग के साड़ी और लहंगे के साथ मैच हो जाता है. हीरे जैसी चमक वाले कंगन इसे मॉडर्न लुक देते हैं. बाजार में इस पूरे सेट की कीमत 200 रुपये से शुरू होती है, जिससे कम बजट में खरीदारी करने वाली महिलाओं के लिए यह पसंदीदा विकल्प बना हुआ है.

करवाचौथ और शादी के सीजन में नई दुल्हनें अपने हाथों को खास लुक देने के लिए अलग-अलग डिजाइन के चूड़ा सेट पसंद करती हैं. फिरोजाबाद के बाजार में लाल रंग का लटकन वाला चूड़ा सेट भी खूब पसंद किया जा रहा है. इसमें बीच में गहरे लाल रंग की सीप की चूड़ियां, किनारों पर गोल्डन एडी कंगन और सुंदर लटकन वाली झुमकी लगी है. लटकन की वजह से यह सेट शाही ब्राइडल लुक देता है. करवाचौथ के साथ शादी के सीजन के लिए भी इसे अच्छा विकल्प माना जा रहा है. बाजार में इसकी कीमत 450 रुपये से शुरू होती है.

अगर आपको भारी और स्टाइलिश कंगन पसंद हैं, तो गोल्डन मेटल कंगन वाला चूड़ा सेट आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. फिरोजाबाद के बाजार में इस डिजाइन की भी अच्छी मांग है. इस सेट में बीच में लाल सीप की चूड़ियां और दोनों तरफ हैवी गोल्डन मेटल के कंगन लगे हैं. गोल्डन कंगनों की चमक सोने जैसी दिखाई देती है, जिससे हाथों को रिच और ब्राइडल लुक मिलता है. टिकाऊ और स्टाइलिश डिजाइन होने के कारण नई दुल्हनें इसे ज्यादा पसंद कर रही हैं. बाजार में इस पूरे सेट की कीमत 500 रुपये से शुरू होती है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
First Published :

October 21, 2026, 20:05 IST



Source link

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

1 दिन में 5 गोल्ड मेडल, एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर भारत

Next Post

सलखन. मारकुंडी घाटी में रफ्तार का कहर, ट्रक ने बाइक को रौंदा

Next Post

सलखन. मारकुंडी घाटी में रफ्तार का कहर, ट्रक ने बाइक को रौंदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement