Last Updated:
Arshad Warsi Jolly LLB 4: ‘जॉली एलएलबी 4’ पर काम चल रहा है, जिससे अरशद वारसी जगदीश त्यागी के लीड रोल में वापसी कर रहे हैं. फिल्म प्री प्रोडक्शन स्टेज पर है, जिसकी कहानी एक प्रीक्वल होगी. फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी उमेश शुक्ला पर है. 2027 तक फिल्म की शूटिंग खत्म होने की उम्मीद है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर फिल्म के टाइटल का ऐलान नहीं हुआ है.
जगदीश त्यागी के रोल में कमबैक कर रहे अरशद वारसी (फोटो साभार: YouTube/Videograb)
नई दिल्ली: ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की फिल्मों के लाखों फैंस हैं. फ्रेंचाइजी की मूवीज ने हर बार अपनी कहानी और अनूठे किरदारों से इंप्रेस किया है. अब चर्चाएं हैं कि ‘जॉली एलएलबी 4’ से अरशद वारसी कमबैक कर रहे हैं, जिसमें वे तेज दिमाग वकील जगदीश त्यागी का रोल निभाते आ रहे हैं. ताजा रिपोर्ट की मानें, तो ‘जॉली एलएलबी 4’ एक दिलचस्प ‘प्रीक्वल’ होगी, जिसका निर्देशन उमेश शुक्ला करेंगे. उम्मीद है कि जनवरी 2027 तक इसकी शूटिंग पूरी हो जाएगी. फिल्म का अभी टाइटल तय नहीं हुआ है.
‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी के दूसरे और तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया है. अब चौथे पार्ट में अरशद वारसी लीड रोल में वापसी कर रहे हैं. ‘वैरायटी इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का काम चल रहा है और जनवरी 2027 तक इसकी शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है. फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, जबकि यह प्रोजेक्ट फिलहाल प्री-प्रोडक्शन के आखिरी स्टेज में है. पोर्टल ने सूत्र के हवाल से बताया, ‘यह प्रोजेक्ट अभी प्री-प्रोडक्शन के आखिरी स्टेज पर है. फिल्म की कहानी को आगे नहीं बढ़ा रही है, बल्कि यह एक प्रीक्वल है.’
सुभाष कपूर ने लिखे-निर्देशित किए पहले तीन पार्ट
‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की पहली तीन फिल्मों को सुभाष कपूर ने लिखा और निर्देशित किया था. अब चौथी फिल्म की कमान उमेश शुक्ला संभालेंगे, जो ‘ओएमजी: ओह माय गॉड’ और ‘102 नॉट आउट’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. फिल्म की कहानी, सेटिंग और बाकी कलाकारों के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है.
‘असली जॉली’ के किरदार में अरशद वारसी का कमबैक
अरशद वारसी ने पहली बार 2013 में सुभाष कपूर की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ में जगदीश त्यागी का रोल निभाया था, जिसे लोग ‘जॉली’ कहकर बुलाते हैं. फिल्म में लीगल सिस्टम से जूझ रहे वकील की कहानी दिखाई गई है, जिसमें कोर्टरूम ड्रामा के साथ-साथ कॉमेडी और सोशल मैसेज भी है. अक्षय कुमार ने ‘जॉली एलएलबी 2’ में अहम भूमिका निभाई और ‘जॉली एलएलबी 3’ में जगदीशवर मिश्रा के रोल में कमबैक किया. तीसरी फिल्म में दोनों किरदारों को कोर्टरूम में आमने-सामने लाया गया था, जिससे इस फ्रेंचाइजी को अपने मूल किरदार को नए किरदार के खिलाफ खड़ा करने का मौका मिला.
क्या पहली ‘जॉली एलएलबी’ के कलाकार करेंगे कमबैक?
इस फ्रेंचाइजी ने अपनी कोर्टरूम कहानियों के इर्द-गिर्द कई यादगार किरदारों को गढ़ा है. सौरभ शुक्ला द्वारा निभाया गया जज का किरदार, जो अपनी दखलंदाजी से न केवल हास्य पैदा करता है, बल्कि वकीलों की दलीलों के सामने एक नैतिक नजरिया भी पेश करता है, फ्रेंचाइजी में लगातार जगह बनाने में सफल रहा है. पहली ‘जॉली एलएलबी’ में अमृता राव, बोमन ईरानी, मोहन कपूर और संजय मिश्रा भी शामिल थे. यह देखना बाकी है कि क्या इनमें से कोई कलाकार इस प्रीक्वल में अपनी भूमिका दोहराएगा या नहीं. मेकर्स ने अभी तक पूरी कास्ट का ऐलान नहीं किया है और न ही यह बताया है कि नई फिल्म में पिछली फिल्मों जैसा ही कोर्टरूम सेट-अप होगा या नहीं.
About the Author

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

