• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

क्या माही विज की जिंदगी में फिर होगी प्यार की एंट्री? काजी तौकीर के सवाल पर शरमाईं एक्ट्रेस, दिया बड़ा हिंट

Admin by Admin
October 21, 2026
in मनोरंजन
0
क्या माही विज की जिंदगी में फिर होगी प्यार की एंट्री? काजी तौकीर के सवाल पर शरमाईं एक्ट्रेस, दिया बड़ा हिंट


Last Updated:October 21, 2026, 15:19 IST

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. शो में उनका गेम लोगों को पसंद आ रहा है. लेकिन शो में अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह 44 की उम्र में नए प्यार की तलाश में हैं. हाल ही में शो में जब काजी तौकीर ने उनसे दोबारा प्यार को लेकर सवाल किया तो, उन्होंने शरमाते हुए ये हिंट दिया कि वह दोबारा प्यार की तलाश में हैं. 

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

क्या माही विज की जिंदगी में फिर होगी प्यार की एंट्री? एक्ट्रेस ने दिया हिंट Zoom

बिग बॉस 20 में छा गईं माही विज. (फोटो साभार: Instagram@mahhivij)

नई दिल्ली. बिग बॉस के शो में इन दिनों कंटेस्टेंट के बीच खूब बातचीत और हंसी-मजाक देखने को मिल रहा है. शो के घर में लोग एक-दूसरे की निजी जिंदगी से जुड़े सवाल भी पूछ रहे हैं. हाल ही में काजी ने माही विज से लव लाइफ को लेकर कुछ सवाल किया.लेकिन माही ने ऐसा मजेदार अंदाज में जवाब दिया कि अब लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि वह नए प्यार की तलाश में हैं. उनकी बातों के बीच उदिति सिंह ने भी कुछ ऐसा कहा, जिसने इस बातचीत को और दिलचस्प बना दिया.

बिग बॉस में माही विज का अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है. शो में वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई खुलासे कर रही हैं. बीते दिनों उन्होंने बताया था कि उनके एक्स उन्हें ड्रिंक करके आज भी फोन करके कहते हैं कि वह बहुत अच्छी हैं. उनके जैसी दोबारा नहीं मिलेगी. अब एक्ट्रेस ने शो में ही कुछ ऐसा कह दिया कि लोगों को हिंट मिल गया कि अब वह दोबारा नए प्यार की तलाश कर रही हैं.

काजी तौकी ने माही से पूछा ये सवाल

‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लोगों को चहीता रियलिटी शो बना हुआ है. शो के हालिया एपिसोड में माही विज, काजी तौकीर और उदिति सिंह एक साथ बैठे बात कर रहे थे. इसी बीच काजी ने माही से पूछा कि क्या कोई उन्हें प्रपोज कर सकता है. मतलब उनसे प्यार की उम्मीद कर सकता है. ये सुनते ही माही ने तुरन्त जवाब दिया कि हर कोई उनसे कॉन्टेक नहीं कर सकता और वह सभी के लिए उपलब्ध नहीं हैं.ये सुनते ही काजी मजाक में एक्ट्रेस से बोले कि वह इस बारे में थोड़ा खुलकर बताए. इसके बाद माही सोच विचार करने लगीं.

क्या है नए प्यार की तलाश?

इसी बातचीत के दौरान काजी ने हंसते हुए कहा कि लगता है कि माही ने अपने लिए किसी को चुन रखा है, जो उन्हें प्रपोज कर सकते हैं. हालांकि, माही ने इस बात पर न हां का जवाब दिया और न ही न का जवाद दिया. इसी बीच तुरन्त उदिति सिंह ने भी मजाकिया अंदाज में कहा कि हो सकता है माही का कोई खास इंसान भी उनका ये शो देख रहा हो.बस फिर क्या था हर कोई जानने के लिए एक्साइटेड हो उठा. हालांकि, माही ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर इस बारे में कुछ नहीं कहा. लेकिन अब लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्हें नए प्यार की तलाश है.

बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि शो में माही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर शो में कोई खुलासा की है, इससे पहले भी वह कई बार अपनी लाइफ को लेकर लोगों से बात कर चुकी हैं. बात अगर उनकी नीजि जिंदगी की करें तो साल 2010 में उन्होंने एक्टर जय भानुशाली से शादी की थी. दोनों लंबे समय तक साथ रहे और उनकी जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते थे. इस कपल के तीन बच्चे हैं. उनकी बेटी तारा का जन्म साल 2019 में हुआ था, वहीं राजवीर और खुशी उनके फोस्टर बच्चे हैं, जो साल 2017 में उनके परिवार का हिस्सा बने.इसके बाद साल जनवरी 2026 में माही विज और जय भानुशाली ने तलाक ले लिया.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 21, 2026, 15:19 IST





Source link

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चित्रकूट में दीपावली दीपदान मेला: रामघाट तक कैसे पहुंचें? जानिए ट्रेन, बस और सड़क मार्ग के आसान रूट

Next Post

Asian Para Games: बीमारी से जूझ रहे थे प्रवीण, फिर भी बनाया रिकॉर्ड, भारत का एथलेटिक्स में पदक बटोरो अभियान जारी

Next Post
Asian Para Games: बीमारी से जूझ रहे थे प्रवीण, फिर भी बनाया रिकॉर्ड, भारत का एथलेटिक्स में पदक बटोरो अभियान जारी

Asian Para Games: बीमारी से जूझ रहे थे प्रवीण, फिर भी बनाया रिकॉर्ड, भारत का एथलेटिक्स में पदक बटोरो अभियान जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement