• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

JK Gupta by JK Gupta
October 21, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra । आज पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा प्रतीकात्मक शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कर्तव्यपथ पर अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा सलामी दी गई।

पुलिस स्मृति दिवस का इतिहास: 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पर चीनी सैनिकों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 10 वीर जवान शहीद हो गए थे। इन वीर जवानों की शहादत एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण को स्मरण करने के लिए प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

यह दिवस देश की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को वर्ष 2025-2026 के दौरान कर्तव्यपालन करते हुए शहीद हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों की शहादत के संबंध में अवगत कराया गया तथा राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के लिए उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी क्षेत्राधिकारी घोरावल,  क्षेत्राधिकारी कार्यलय भुवनेश्वर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन सोनभद्र मो. नदीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

दुद्धी. विजयदशमी पर 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, राम-रावण युद्ध और रावण के ‘नीति ज्ञान’ का प्रसंग रहा आकर्षण का केंद्र

Next Post

Dussehra Box Office: शेर की तरह दहाड़ रही जेलर 2, प्रहार का वार गया खाली, नई नवेली ने 5वें दिन कमाए इतने करोड़

Next Post
Dussehra Box Office: शेर की तरह दहाड़ रही जेलर 2, प्रहार का वार गया खाली, नई नवेली ने 5वें दिन कमाए इतने करोड़

Dussehra Box Office: शेर की तरह दहाड़ रही जेलर 2, प्रहार का वार गया खाली, नई नवेली ने 5वें दिन कमाए इतने करोड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement