• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुरादाबाद में भाई-बहन की जोड़ी हैंडलूम बेडशीट बनाकर दे रही 10 महिलाओं को रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Admin by Admin
October 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
मुरादाबाद में भाई-बहन की जोड़ी हैंडलूम बेडशीट बनाकर दे रही 10 महिलाओं को रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल


Last Updated:October 21, 2026, 12:27 IST

मुरादाबाद में कबीर जी समूह से जुड़ी 10 से 12 महिलाएं हैंडलूम के जरिए बेडशीट, रुमाल और तौलिया तैयार करती हैं. इस काम से महिलाओं को घर के पास ही रोजगार मिल रहा है और वे अपने परिवार की आमदनी बढ़ाने में योगदान दे रही हैं. मार्केटिंग कर रहे साजिद ने बताया कि मेरी बहन और मैं यह काम मिलकर कर रहें है. यह काम मेरी बहन के समूह द्वारा किया जा रहा है.

मुरादाबाद: भाई-बहन की जोड़ी हैंडलूम पर बेडशीट तैयार कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही है.दोनों ने घर से छोटे स्तर पर इस कारोबार की शुरुआत की थी.जो आज कई महिलाओं के लिए रोजगार का जरिया बन गया है.सूती धागों से तैयार होने वाली बेडशीट अपनी सुंदरता, आकर्षक डिजाइन और टिकाऊपन के कारण बाजार में पसंद की जाती हैं.भाई बुनाई, डिजाइन और विपणन का काम संभालते हैं, जबकि बहन कटिंग और सिलाई की जिम्मेदारी निभाती हैं.

हैंडलूम से बनाती हैं ये समान

मुरादाबाद में कबीर जी समूह से जुड़ी 10 से 12 महिलाएं हैंडलूम के जरिए बेडशीट, रुमाल और तौलिया तैयार करती हैं. इस काम से महिलाओं को घर के पास ही रोजगार मिल रहा है और वे अपने परिवार की आमदनी बढ़ाने में योगदान दे रही हैं. मार्केटिंग कर रहे साजिद ने बताया कि मेरी बहन और मैं यह काम मिलकर कर रहें है. यह काम मेरी बहन के समूह द्वारा किया जा रहा है. मैं साथ मे काम करता हु.इस समूह में दो महिलाएं मिलकर एक दिन में एक बेडशीट तैयार करती हैं. एक बेडशीट पर करीब 400 से 500 रुपये तक का मुनाफा होता है. इस हिसाब से नियमित काम मिलने पर प्रत्येक महिला महीने में लगभग 15 हजार रुपये तक कमा सकती है.

5 साल से चल रहा कारोबार

यह कारोबार पिछले चार से पांच वर्षों से संचालित हो रहा है.समूह की ओर से तैयार किए गए उत्पाद स्थानीय दुकानों के साथ बड़े थोक कारोबारियों तक भी पहुंचते हैं. इसके अलावा, सरकार की ओर से आयोजित अवसरों पर महिलाओं को बाहर जाकर स्टॉल लगाने और अपने उत्पाद बेचने का मौका भी मिलता है. इससे उन्हें अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है. भाई-बहन की मेहनत से शुरू हुआ यह काम आज महिलाओं को रोजगार देने के साथ आत्मनिर्भर बनने की राह भी दिखा रहा है. साथ ही इस काम को कर समूह की सभी महिलाएं और हम अच्छा मुनाफा कमा रहे है. वर्तमान में समूह से जुड़ा प्रत्येक सदस्य 10 से 15 हजार रुपए तक का मुनाफा कमा रहा है. साथ ही पूरा समूह लाखों रुपए की इनकम हांसिल कर रहा है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

Location :

Moradabad,Uttar Pradesh

First Published :

October 21, 2026, 12:27 IST



Source link

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Security For Celebs: टाइगर श्रॉफ पर हमले से बॉलीवुड में हड़कंप, दिशा पाटनी समेत इन सितारों की सुरक्षा बढ़ी, अक्षय कुमार ने भी कसी कमर

Next Post

दुद्धी. रामनगर में महानवमी पर सजा भव्य माता रानी का दरबार, जागरण में प्रख्यात कलाकारों के भजनों पर झूमे भक्त

Next Post

दुद्धी. रामनगर में महानवमी पर सजा भव्य माता रानी का दरबार, जागरण में प्रख्यात कलाकारों के भजनों पर झूमे भक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement