Last Updated:
कांग्रेस नेता शशि थरूर भी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के मुरीद निकले, हालांकि उन्होंने ‘धुरंधर 2’ को ‘धुरंधर’ से बेहतर बताया. उन्हें फिल्म की कहानी और ट्विस्ट बहुत पसंद आए. उन्होंने फिल्म में खलनायक की भूमिका में दिखे अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल की तारीफ की. उन्होंने फिल्म के निर्देशन, कलाकारों की परफॉर्मेंस, सेट डिजाइन की तारीफ की और उन्हें ए+ अंक दिए.
शशि थरूर ने ‘धुरंधर 2’ के निर्देशन को ‘ए प्लस’ अंक दिए. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए महीनों बीत गए हैं, मगर इसकी कहानी दर्शकों के जेहन से नहीं उतरी है. अभिनेता हो या नेता, हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है, अपनी राय जाहिर कर रहा है. अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ‘धुरंधर’ की कहानी की तारीफ करते हुए इसके कई पहलुओं पर ध्यान दिलाने की कोशिश की है. उन्होंने कहा है कि फिल्म ‘धुरंधर’ में ‘ज्यादा और भयावह हिंसा’ और ‘ज्यादा दुष्प्रचार’ इसका आलोचनात्मक पहलू है, लेकिन कहानी में जबरदस्त मोड़ सराहनीय हैं.
शशि थरूर ने सोमवार 19 अक्टूबर को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में ‘धुरंधर’ और इसके दूसरे पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पर रिएक्शन दिया. 6.20 मिनट के वीडियो में वे अपने कर्मचारियों के साथ फिल्म देखते और उस पर चर्चा करते नजर आए. उन्होंने कहा कि फिल्म में हिंसा को जरूरत से ज्यादा दिखाया गया है. शशि थरूर के मुताबिक, ‘खून-खराबे, तबाही और क्रूरता’ वाले कई सीन बेवजह लंबे और भयावह हैं, मगर कहानी का बेजोड़ है.
कहानी और ट्विस्ट ज्यादा असरदार
कांग्रेस नेता ने फिल्म में ‘ज्यादा दुष्प्रचार’ होने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि पाकिस्तान के अलावा खाड़ी के कई देशों में भी फिल्म पर बैन लगाया गया है, क्योंकि वहां यह आशंका जताई गई कि फिल्म भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों के बीच बेवजह नफरत पैदा कर सकती है. हालांकि, शशि थरूर ने फिल्म की कहानी और उसके उतार-चढ़ाव की तारीफ करते हुए कहा कि दूसरा पार्ट पहले से ज्यादा एंटरटेनिंग है. उन्होंने कहा कि पहला पार्ट कई सवाल छोड़ देता है, जबकि दूसरे पार्ट में कहानी और ट्विस्ट ज्यादा असरदार ढंग से सामने आते हैं.
की अक्षय खन्ना-अर्जुन रामपाल की एक्टिंग की तारीफ
शशि थरूर ने दोनों फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल के अभिनय की भी सराहना की और उन्हें ‘शानदार’ और बेहद असरदार बताया. दिग्गज नेता ने कहा कि फिल्म में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से प्रेरित ‘अजय सान्याल’ का किरदार पूरी तरह वास्तविकता पर आधारित नहीं माना जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी नौकरशाही सिस्टम में एक ही व्यक्ति का इतने लंबे समय तक नेशनल डिफेंस सिस्टम के टॉप पर बने रहना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि वे ‘धुरंधर’ को एक काल्पनिक फिल्म के रूप में देखते हैं, जो एंटरटेनमेंट के साथ कुछ मैसेज देने की भी कोशिश करती है. शशि थरूर ने फिल्म के अभिनय, निर्देशन, सेट और डिजाइन की तारीफ करते हुए इसे ‘ए प्लस’ अंक दिए.
About the Author

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

