• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मंडी अग्निकांड: राख में तब्दील हुई व्यापारियों की उम्मीदें, पीड़ितों के साथ खड़ी हुई सपा

JK Gupta by JK Gupta
October 20, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, बोले—पीड़ित व्यापारियों के साथ खड़ी रहेगी समाजवादी पार्टी


नवीन सब्जी मंडी में सोमवार की देर रात हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

इस दौरान सपा नेता जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रभावित व्यापारियों से बातचीत कर नुकसान तथा प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय ने कहा कि मंडी में आग लगने से छोटे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। कई दुकानदारों की सब्जियां, फल, बर्तन, गैस चूल्हे और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा एक कार और दो मोटरसाइकिलों के भी आग की चपेट में आने की जानकारी मिली है।

उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी के कई व्यापारी रोजाना पांच से दस हजार रुपये तक का सामान खरीदकर बेचते हैं। ऐसे में उनकी जमा पूंजी और रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।

उन्होंने मंडी में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि परिसर में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड और पानी जैसी जरूरी सुविधाओं का अभाव है।

उन्होंने मांग की कि अग्निकांड में हुए नुकसान का निष्पक्ष आकलन कराकर पीड़ित व्यापारियों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए मंडी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित व्यापारियों के साथ खड़ी है और उनके हित में हरसंभव सहयोग करेगी। इस दौरान सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सत्यम पांडेय, राजेश पटेल, अरविंद कुमार, रवि कुमार, राजकुमार सोनकर, राम वचन मौर्य, विनय सोनकर, दिलीप, संजय, आशीष शुक्ला, प्रिंस, आदिल, भगवान दास, अतुल दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

एशियन पैरा गेम्स में भारत का गोल्डन धमाका, निषाद कुमार ने रचा इतिहास, एक दिन में झटके 14 मेडल

Next Post

भदोही में दशहरे पर बड़ा हादसा, दुर्गा विसर्जन जुलूस में पटाखों का धमाका, 6 से अधिक लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर

Next Post
भदोही में दशहरे पर बड़ा हादसा, दुर्गा विसर्जन जुलूस में पटाखों का धमाका, 6 से अधिक लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर

भदोही में दशहरे पर बड़ा हादसा, दुर्गा विसर्जन जुलूस में पटाखों का धमाका, 6 से अधिक लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement