• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

हैलोवीन पर देखें ये 8 हॉरर फिल्में, तीसरी की कहानी देख ठहर जाएंगी नजरें, पांचवीं का क्लाईमैक्स कंपा देगी रूह

Admin by Admin
October 20, 2026
in मनोरंजन
0
हैलोवीन पर देखें ये 8 हॉरर फिल्में, तीसरी की कहानी देख ठहर जाएंगी नजरें, पांचवीं का क्लाईमैक्स कंपा देगी रूह


Last Updated:October 20, 2026, 15:17 IST

Halloween Month Special 2026: हैलोवीन 2026 का मौका है, तो डर और रोमांच का मजा लेना तो बनता है. अगर आपको भूतिया कहानियां, काला जादू और रहस्यमयी घटनाओं यानी हॉरर सस्पेंस वाली फिल्में पसंद हैं, तो इस बार अपनी वॉचलिस्ट में कुछ ऐसी हॉरर फिल्मों को शामिल करें. इन फिल्मों को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ऐसी 8 फिल्में हैं, जिनका सस्पेंस और रोमांच आपको सीट से उठने नहीं देगा.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. हैलोवीन का महीना हो और डरावनी फिल्मों की बात न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है. अगर आपको भूतों की कहानियां, रहस्यमयी घटनाएं और ऐसे सीन पसंद हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं, तो इस बार अपनी मूवी लिस्ट में कुछ खास फिल्में शामिल कर लीजिए. हैलोवीन 2026 पर आपके मनोरंजन को दोगुना करने के लिए हम लेकर आए हैं 8 ऐसी हॉरर फिल्में, जिनमें डर, सस्पेंस, काला जादू और अजीबोगरीब घटनाओं का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है. इन फिल्मों की कहानियां आपको कभी दूसरी दुनिया में ले जाएंगी, तो कभी ऐसी खौफनाक परिस्थितियों से रूबरू कराएंगी, जिनसे निकलना आसान नहीं है. तो चलिए, जानते हैं उन 8 फिल्मों के बारे में, जो आपकी हैलोवीन नाइट को और भी रोमांचक बना सकती हैं.

इनमें पहली है, ‘बैदा’. अगर आप कुछ अलग तरह का हॉरर देखना चाहते हैं, तो ‘बैदा’ आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है. यह फिल्म सुपरनैचुरल घटनाओं के साथ साइंस-फिक्शन का भी तड़का लगाती है. पुनीत शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुधांशु राय और हितेन तेजवानी समेत कई कलाकार नजर आते हैं. कहानी राम बाबू नाम के एक पूर्व खुफिया अधिकारी की है, जिसकी जिंदगी उस समय पूरी तरह बदल जाती है, जब वह एक रहस्यमयी दुनिया में फंस जाता है. यहां समय और हकीकत के मायने ही बदलने लगते हैं. इस अनजान दुनिया में उसे कई अजीब घटनाओं और खतरनाक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

दूसरी है श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’. हैलोवीन पर डर के साथ हंसी-मजाक भी चाहिए, तो ‘स्त्री 2’ को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें. राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की यह फिल्म चंदेरी की कहानी को आगे बढ़ाती है, जहां लोगों के सामने सरकटे नाम का नया खौफ आ खड़ा होता है.एक तरफ डरावनी घटनाएं लोगों की नींद उड़ाती हैं, तो दूसरी तरफ मजेदार डायलॉग और कॉमेडी कहानी को हल्का-फुल्का बनाए रखते हैं. फिल्म में कई ऐसे पल हैं, जो आपको डराने के साथ हंसने पर भी मजबूर कर देंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तीसरी है,फिल्म 1920. पुरानी हवेली, रहस्यमयी घटनाएं और किसी अनदेखी ताकत का डर. अगर इस तरह की कहानियां आपको पसंद हैं, तो ‘1920’ जरूर देखनी चाहिए. विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक नवविवाहित महिला पर बुरी आत्मा का साया पड़ जाता है. अपनी पत्नी को इस खौफनाक स्थिति से बाहर निकालने के लिए उसका पति हर मुमकिन कोशिश करता है. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, डर और परेशानी दोनों बढ़ने लगते हैं. फिल्म का माहौल, सुनसान जगहें और आत्मा से जुड़ी घटनाएं इसे एक पारंपरिक हॉरर फिल्म का अनुभव देती हैं.

चौथी है, ‘शैतान’ कभी-कभी सबसे ज्यादा डर तब लगता है, जब खतरा किसी अनजान जगह से नहीं, बल्कि आपके अपने घर के अंदर आ जाए. अजय देवगन और आर. माधवन की फिल्म ‘शैतान’ कुछ इसी तरह की कहानी दिखाती है. फिल्म में एक रहस्यमयी शख्स की एंट्री एक परिवार की जिंदगी को पूरी तरह बदल देती है. काला जादू, अजीब शक्तियां और परिवार के सामने खड़ा बड़ा खतरा कहानी को लगातार तनावपूर्ण बनाए रखते हैं. आर. माधवन का डरावना अंदाज फिल्म के खौफ को और बढ़ा देता है.

पांचवी है ‘तुम्बाड’ हॉरर फिल्मों में अगर आप कुछ नया और अलग अनुभव करना चाहते हैं, तो ‘तुम्बाड’ को बिल्कुल मिस न करें. यह फिल्म सिर्फ डरावनी घटनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इंसान के लालच और उसके खतरनाक नतीजों को भी दिखाती है.कहानी एक ऐसे रहस्यमयी खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पाने की चाह इंसान को अंधेरे और खौफ की दुनिया में धकेल देती है. फिल्म में लोककथाओं, रहस्यमयी किरदारों और डरावने माहौल का ऐसा मेल है, जो इसे आम हॉरर फिल्मों से अलग बनाता है.

पांचवी है ‘तुम्बाड’ हॉरर फिल्मों में अगर आप कुछ नया और अलग अनुभव करना चाहते हैं, तो ‘तुम्बाड’ को बिल्कुल मिस न करें. यह फिल्म सिर्फ डरावनी घटनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इंसान के लालच और उसके खतरनाक नतीजों को भी दिखाती है.कहानी एक ऐसे रहस्यमयी खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पाने की चाह इंसान को अंधेरे और खौफ की दुनिया में धकेल देती है. फिल्म में लोककथाओं, रहस्यमयी किरदारों और डरावने माहौल का ऐसा मेल है, जो इसे आम हॉरर फिल्मों से अलग बनाता है.

छठी है, वरुण धवन की’भेड़िया’ .हैलोवीन पर कुछ ऐसा देखने का मन है, जिसमें हॉरर के साथ फैंटेसी और कॉमेडी भी हो, तो वरुण धवन और कृति सेनन की ‘भेड़िया’ आपके लिए सही विकल्प हो सकती है. फिल्म की कहानी एक युवक की है, जिसकी जिंदगी उस समय बदल जाती है, जब जंगल में उसे एक भेड़िया काट लेता है. इसके बाद उसके शरीर और व्यवहार में अजीब बदलाव आने लगते हैं. धीरे-धीरे उसे एहसास होता है कि उसके अंदर कुछ ऐसा हो रहा है, जिसे समझना और काबू में रखना आसान नहीं है. फिल्म में जंगल का माहौल, सुपरनैचुरल घटनाएं और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलता है. अगर आप बहुत ज्यादा गंभीर हॉरर के बजाय कुछ अलग और मनोरंजक देखना चाहते हैं, तो ‘भेड़िया’ को मौका दे सकते हैं.

सातवीं हैं, परी. अगर आपको डार्क और रहस्यमयी हॉरर फिल्में पसंद हैं, तो अनुष्का शर्मा की ‘परी’ आपकी पसंद बन सकती है. फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के आसपास घूमती है, जिसके अतीत में कई खौफनाक राज छिपे हुए हैं. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इन रहस्यों की परतें खुलने लगती हैं और अजीबोगरीब घटनाएं सामने आती हैं. फिल्म का गंभीर माहौल और अलौकिक घटनाएं इसे आम हॉरर फिल्मों से अलग बनाते हैं. ‘परी’ उन लोगों के लिए है, जिन्हें सिर्फ अचानक डराने वाले सीन नहीं, बल्कि रहस्य और बेचैनी से भरी कहानी भी पसंद है. इस हैलोवीन इसे अपनी मूवी लिस्ट में शामिल किया जा सकता है.

आठवी है, हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, तो ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ देखना न भूलें. यह फिल्म पैरानॉर्मल घटनाओं और एक परिवार के साथ होने वाली डरावनी परिस्थितियों पर आधारित है. कहानी में एड और लॉरेन वॉरेन नाम के पैरानॉर्मल जांचकर्ता एक ऐसे परिवार की मदद करने पहुंचते हैं, जो अपने घर में हो रही अजीब और डरावनी घटनाओं से परेशान है. लेकिन जांच के दौरान सामने आने वाली चीजें हालात को और भी खतरनाक बना देती हैं.फिल्म में अचानक होने वाली घटनाएं, डरावनी आवाजें और लगातार बना रहने वाला तनाव दर्शकों को कहानी से जोड़े रखते हैं. अगर आप हैलोवीन की रात लाइट बंद करके हॉरर फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
First Published :

October 20, 2026, 15:17 IST



Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

अयोध्या में 32 फीट के रावण का होगा दहन, हिन्दू-मुस्लिम कारीगरों ने मिलकर तैयार किया पुतला, इतने बजे लगेगी आग

Next Post

बभनी. घघरी में रामलीला के दसवें दिन उमड़ी भीड़, बसपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया शुभारंभ

Next Post

बभनी. घघरी में रामलीला के दसवें दिन उमड़ी भीड़, बसपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement