• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Termite Control Tips: लकड़ी के दरवाजे-खिड़कियों को दीमक से बचाना है? कारपेंटर जीशान से जानें असरदार घरेलू उपाय

Admin by Admin
October 20, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Termite Control Tips: लकड़ी के दरवाजे-खिड़कियों को दीमक से बचाना है? कारपेंटर जीशान से जानें असरदार घरेलू उपाय


Last Updated:October 20, 2026, 11:28 IST

How to Get Rid of Termites: घर में लकड़ी के दरवाजे, चौखट और खिड़कियां लगवाने के बाद दीमक लगने की समस्या कई लोगों को परेशान करती है. दीमक धीरे-धीरे लकड़ी को अंदर से खोखला कर देती है, जिससे दरवाजे और खिड़कियां कमजोर होने लगते हैं. कारपेंटर जीशान ने दीमक से बचाव के लिए कुछ घरेलू उपाय बताए हैं. साथ ही बाजार में मिलने वाले ऐसे तेलों के बारे में भी जानकारी दी है, जिनका इस्तेमाल लकड़ी में लगी दीमक को खत्म करने के लिए किया जाता है.

How to Get Rid of Termites: घर में लकड़ी के दरवाजे, चौखट और खिड़कियां लगवाने के बाद कई बार लोगों को दीमक की समस्या का सामना करना पड़ता है. दीमक धीरे-धीरे लकड़ी को अंदर से खोखला कर देती है, जिससे दरवाजे और खिड़कियां कमजोर होने लगते हैं. ऐसे में समय रहते इसका उपचार करना जरूरी है. कारपेंटर जीशान ने लकड़ी को दीमक से बचाने के कुछ उपाय बताए हैं.

कारपेंटर जीशान ने बताया कि लकड़ी के फर्नीचर, दरवाजों और खिड़कियों में दीमक लगना एक आम समस्या है. अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह पूरी लकड़ी को खोखला कर देती है. उन्होंने दीमक से बचाव के आसान घरेलू और बाजार में मिलने वाले उपाय बताए हैं, जिनसे उनके अनुसार दीमक हमेशा के लिए खत्म हो सकती है. उन्होंने बताया कि नई लकड़ी लगाने के बाद भी करीब एक से डेढ़ साल में उसमें दीमक लग सकती है. इसलिए शुरुआत से ही लकड़ी का बचाव करना जरूरी है. अगर एक बार दीमक लग गई, तो वह धीरे-धीरे पूरी लकड़ी को खराब कर देती है.

लाइफटाइम के लिए मिलेगा छुटकारा

कारपेंटर जीशान के मुताबिक, दीमक से बचाव के लिए कुछ घरेलू और बाजार में मिलने वाले उपाय अपनाए जा सकते हैं. उनका दावा है कि इन उपायों से दीमक हमेशा के लिए खत्म हो सकती है.

घरेलू उपाय से मिलेगा छुटकारा

दीमक से राहत के लिए सबसे आसान घरेलू उपाय डीजल है. डीजल लगभग हर घर में मिल जाता है. जीशान के मुताबिक, जहां दीमक लगी हो, वहां डीजल डाल देने से दीमक हमेशा के लिए खत्म हो जाती है. पेट्रोल भी एक घरेलू उपाय है, लेकिन उनके अनुसार पेट्रोल से दीमक तुरंत मर जाती है और फिर दोबारा पनपने लगती है. इसलिए पेट्रोल की तुलना में डीजल ज्यादा असरदार माना जाता है.

बाजार में मिलते हैं दीमक से बचाव के कई उत्पाद

बाजार में दीमक से बचाव के लिए कई तरह के तेल मिलते हैं. इनमें एस्ट्रोलॉजी ऑयल को सबसे बेहतर उपाय बताया गया है. इसके अलावा, नीम का तेल, हर्बल तेल और किलर तेल भी मिलते हैं. क्लोरोपाइरीफॉस प्लस साइपरमेथ्रिन भी बाजार में आसानी से उपलब्ध है. जीशान के मुताबिक, इन तेलों और उत्पादों का इस्तेमाल करने से दीमक खत्म हो जाती है और लंबे समय तक राहत मिलती है. एक्सपर्ट के अनुसार, ये सभी उत्पाद अच्छी गुणवत्ता के हैं और दीमक से बचाव के लिए कारगर हैं.

About the Author

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें

Location :

Moradabad,Uttar Pradesh

First Published :

October 20, 2026, 11:28 IST



Source link

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘सलमान खान बिश्नोई समाज से माफी मांगें’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अनूप जलोटा की दो टूक, भाईजान को दी नसीहत

Next Post

सोनभद्र. दशहरा पर घर बंद कर गांव गया था परिवार..इधर चोरों ने दिनदहाड़े लाखों की संपत्ति उड़ाई

Next Post

सोनभद्र. दशहरा पर घर बंद कर गांव गया था परिवार..इधर चोरों ने दिनदहाड़े लाखों की संपत्ति उड़ाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement