• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग कल से शुरू, रणबीर कपूर और यश की फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेज, 5 नवंबर पर टिकी लोगों की नजरें

Admin by Admin
October 19, 2026
in मनोरंजन
0
‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग कल से शुरू, रणबीर कपूर और यश की फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेज, 5 नवंबर पर टिकी लोगों की नजरें


Last Updated:October 19, 2026, 20:37 IST

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. फिल्म की रिलीज से पहले 20 अक्टूबर से पूरे भारत में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू होने जा रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि फिल्म में हंस जिमर और ए. आर. रहमान ने मिलकर संगीत तैयार किया है. ऐसे में दर्शकों को इस भव्य सिनेमाई महागाथा से काफी उम्मीदें हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'रामायण’ की एडवांस बुकिंग कल से शुरू, रणबीर-यश की फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेजZoom

रणबीर की फिल्म को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट इमेज: फिल्म के पोस्टर

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ के सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ने लगा है. फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने टिकट बुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से पूरे भारत में शुरू होने जा रही है. दर्शक देश के प्रमुख टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपनी सीट बुक कर सकेंगे.

खास बात यह है कि एडवांस बुकिंग की शुरुआत दशहरे के मौके पर की जा रही है. ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ने की उम्मीद है. मेकर्स की कोशिश है कि दर्शक थिएटर में बड़े पर्दे पर इस पौराणिक कहानी को भव्य अंदाज में देख सकें. फिल्म को आईमैक्स समेत कई प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज करने की तैयारी है, जिससे दर्शकों को कहानी के साथ शानदार विजुअल्स का अनुभव मिल सके.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी है ‘रामायण’

‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर किया है. इस फिल्म को दो भागों में बनाया जा रहा है. इसका मकसद भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ी रामायण की कहानी को आधुनिक सिनेमाई अंदाज में बड़े स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाना है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. वहीं, साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में दिखाई देंगी. इन कलाकारों को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की कहानी और इसके भव्य निर्माण को लेकर भी लगातार चर्चा बनी हुई है.

वायरल हो रही पोस्ट
(फोटो साभार :instagram@worldoframayana)

हंस जिमर और ए. आर. रहमान ने तैयार किया संगीत

‘रामायण’ की एक और बड़ी खासियत इसका संगीत है. फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार हंस जिमर और ए. आर. रहमान ने संभाली है. दोनों दिग्गज संगीतकारों का एक साथ इस प्रोजेक्ट से जुड़ना फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाता है. मेकर्स इस कहानी को संगीत, तकनीक और शानदार विजुअल्स के जरिए बड़े पैमाने पर पेश करने की तैयारी में हैं. फिल्म को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. इससे देश के अलग-अलग हिस्सों के दर्शक अपनी पसंदीदा भाषा में इस कहानी का आनंद ले सकेंगे. इसके अलावा, दुनियाभर में फिल्म को रिलीज करने की योजना है, ताकि भारतीय महाकाव्य की कहानी अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक भी पहुंच सके.

बता दें कि ‘रामायण’ का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद दर्शक अपनी पसंद के थिएटर और शो के हिसाब से टिकट बुक कर सकेंगे. वहीं, इस महागाथा का दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान रिलीज किए जाने की योजना है.अब सभी की नजरें फिल्म की एडवांस बुकिंग और दर्शकों के शुरुआती रिस्पॉन्स पर रहेंगी. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर आने के बाद ‘रामायण’ दर्शकों के बीच कैसा प्रभाव छोड़ती है.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 19, 2026, 20:37 IST





Source link

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

mirzapur to delhi bus | mirzapur to delhi bus time

Next Post

कोन. किशुनपुरवा के दुसवानी में नौ दिवसीय दुर्गा पूजा के समापन पर भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Next Post

कोन. किशुनपुरवा के दुसवानी में नौ दिवसीय दुर्गा पूजा के समापन पर भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement