• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. हवन, कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ शारदीय नवरात्र का समापन

JK Gupta by JK Gupta
October 19, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा……


क्षेत्र के बीजपुर बाजार सहित विभिन्न ग्रामीण अंचलों में मनाया जा रहा शारदीय नवरात्र का नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान हवन, कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

बीजपुर बाजार स्थित मां दूधइया मंदिर, रिहंदेश्वर मंदिर, झंडेश्वर मंदिर, अजीरेश्वर मंदिर, शिव मंदिर, सेवका डाड़, बकरिहवा तथा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र के दौरान धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। नौ दिनों तक मंदिरों और पूजा स्थलों पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, आरती और देवी पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से मां जगदम्बा की आराधना की।

नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों और पूजा पंडालों में विशेष पूजा-अर्चना के बाद हवन किया गया। इसके पश्चात कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया तथा भोजन कराकर दक्षिणा और उपहार भेंट किए गए। विभिन्न स्थानों पर आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजनों के समापन पर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

बेड़ियां हनुमान मंदिर के पुजारी आचार्य अनूप शुक्ला ने बताया कि जो भी भक्त मां जगदम्बा की विधि-विधान और सच्चे मन से नौ दिनों तक आराधना करता है, मां उसकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व श्रद्धा, भक्ति, संयम और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। मां दुर्गा की उपासना से भक्तों को सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति प्राप्त होती है।

नवरात्र के समापन पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

राजेश खन्ना-पद्मिनी कोल्हापुरे का सुपरहिट गाना, लता मंगेशकर की आवाज में आज भी है अमर, फिल्म भी निकली सुपरहिट

Next Post

Asian Para Games: 10 मीटर एयर राइफल में मोना ने जीता गोल्ड, अवनि को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

Next Post
Asian Para Games: 10 मीटर एयर राइफल में मोना ने जीता गोल्ड, अवनि को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

Asian Para Games: 10 मीटर एयर राइफल में मोना ने जीता गोल्ड, अवनि को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement