• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एशियन पैरा गेम्स में कोकिला ने मेडल किया पक्का, जूडो फाइनल में बनाई जगह

Admin by Admin
October 19, 2026
in खेल
0
एशियन पैरा गेम्स में कोकिला ने मेडल किया पक्का, जूडो फाइनल में बनाई जगह


Last Updated:October 19, 2026, 11:10 IST

एशियन पैरा गेम्स में भारत की दृष्टिबाधित जूडोका कोकिला ने कमाल कर दिया. कोकिला ने शानदार खेल दिखाते हुए चीन की अपनी प्रतिद्वंदी को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल पहुंचने के साथ कोकिला ने मेडल पक्का कर लिया है. फाइनल में उनकी कोशिश अब मेडल के रंग को बदलने पर होगी.

asian-games-utility

एशियन पैरा गेम्स में कोकिला ने मेडल किया पक्का, जूडो फाइनल में बनाई जगहZoom

जूडो में कोकिला ने मेडल किया पक्का

नई दिल्ली: भारत की दृष्टिबाधित जूडोका कोकिला ने एशियाई पैरा खेलों के महिला जे2 श्रेणी के 52 किलोग्राम वर्ग में मेडल पक्का कर लिया है. कोकिला ने चीन की यी लियू को हराकर फाइनल में जगह बनाई. पिछले एशियाई पैरा खेलों में 48 किलोग्राम भार वर्ग से कम में कांस्य पदक जीतने वाली कोकिला ने 1-0 से जीत हासिल की. उन्होंने चीन की अपनी प्रतिद्वंदी के खिलाफ एक वाजा-अरी (दूसरा उच्चतम तकनीकी स्कोर) और एक युको (प्रभावी तकनीक के लिए स्कोर) दर्ज किया, जबकि चीन की खिलाड़ी केवल एक वाजा-अरी ही हासिल कर पाईं.

फाइनल में कोकिला का मुकाबला किर्गिस्तान की ऐबिके उलानबेक किजी से होगा. हरियाणा के जींद जिले के कसुन गांव की रहने वाली कोकिला ने 2024 के पैरालंपिक खेलों में भी भाग लिया था. जे2 श्रेणी उन जूडो खिलाड़ियों के लिए है जिनमें दृष्टिहीनता की अलग-अलग डिग्री होती है.

पुरुष वर्ग में कपिल कांस्य पदक के मुकाबला करेंगे

पुरुषों के वर्ग में कपिल परमार जे1 श्रेणी के 70 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे. सेमीफाइनल में उन्हें इंडोनेशिया के जुनैदी से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा. जे1 श्रेणी में पूर्ण अंधापन से लेकर न्यूनतम प्रकाश बोध तक की दृष्टिहीनता शामिल है.

आर्चरी में भारत के लिए शीतल देवी ने किया कमाल

भारतीय तीरंदाज शीतल देवी ने महिला कंपाउंड क्वालीफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 704 अंक हासिल करके विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया. जम्मू कश्मीर की रहने वाली 19 वर्षीय शीतल देवी ने सटीक निशाने लगाए. उन्होंने अपने 72 तीरों में से 57 में पूरे 10 अंक हासिल किए, जिसमें 32 एक्स (लक्ष्य के सबसे भीतरी स्कोरिंग क्षेत्र में लगने वाले शॉट) शामिल थे.

पेरिस पैरालंपिक की कांस्य पदक विजेता ने इस प्रकार 698 अंकों के इस साल मार्च में बनाए गए अपने पिछले एशियाई रिकॉर्ड से छह अंक अधिपक बनाए. जहां तक विश्व रिकॉर्ड की बात है तो तुर्किए की ओजनुर गिरदी ने 2024 में पेरिस पैरालंपिक खेलों में 704 अंकों का विश्व रिकॉर्ड बनाया था. एशियाई खेलों की मौजूदा चैंपियन शीतल ने 2023 में हांगझोउ में एशियाई पैरा खेलों के अपने ही 680 अंक के रिकॉर्ड को बेहतर किया. उन्होंने इन खेलों में दो स्वर्ण (व्यक्तिगत और मिश्रित टीम) और एक रजत (युगल) पदक जीते थे.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 19, 2026, 11:10 IST



Source link

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बेटी के बर्थडे पर इमोशनल हुए प्रिंस नरूला, लाडली संग कीमती पलों की दिखाई झलक, लिखा दिल छूने वाला पोस्ट

Next Post

IPS Story: कौन हैं आईपीएस अर्पित विजयवर्गीय, बैंक की नौकरी छोड़ शुरू की थी तैयारी, अब श्रद्धा दुबे को पकड़ेंगे

Next Post
IPS Story: कौन हैं आईपीएस अर्पित विजयवर्गीय, बैंक की नौकरी छोड़ शुरू की थी तैयारी, अब श्रद्धा दुबे को पकड़ेंगे

IPS Story: कौन हैं आईपीएस अर्पित विजयवर्गीय, बैंक की नौकरी छोड़ शुरू की थी तैयारी, अब श्रद्धा दुबे को पकड़ेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement