• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बेटी के बर्थडे पर इमोशनल हुए प्रिंस नरूला, लाडली संग कीमती पलों की दिखाई झलक, लिखा दिल छूने वाला पोस्ट

Admin by Admin
October 19, 2026
in मनोरंजन
0
बेटी के बर्थडे पर इमोशनल हुए प्रिंस नरूला, लाडली संग कीमती पलों की दिखाई झलक, लिखा दिल छूने वाला पोस्ट


Last Updated:October 19, 2026, 11:54 IST

रोडीज और बिग बॉस से पहचान बनाने वाले प्रिंस नरूला की बेटी का आज जन्मदिन है. बेटी के दूसरे बर्थडे पर एक्टर ने खास फोटो शेयर की. उन्होंने अपनी लाडली के नाम दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा. प्रिंस नरूला कहते हैं कि बेटी के आने के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. अब उनकी सारी खुशियां, सारे फैसले बस अपनी लाडली के इर्द-गिर्द घूमते हैं.

बेटी के बर्थडे पर इमोशनल हुए प्रिंस नरूला, लाडली संग कीमती पलों की दिखाई झलकZoom

प्रिंस नरूला ने बेटी के बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट. (फोटो साभार इंस्टाग्रामprincenarula)

नई दिल्ली.  टीवी के पॉपुलर एक्टर प्रिंस नरूला इन दिनों अपनी बेटी एक्लीन के साथ खूबसूरत पल बिता रहे हैं. सोमवार, 19 अक्टूबर को उनकी लाडली का जन्मदिन है. इस खास मौके पर प्रिंस ने सोशल मीडिया पर बेटी के लिए एक प्यारा-सा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनके दिल की भावनाएं साफ झलक रही हैं. उन्होंने बताया कि एक्लीन के उनकी जिंदगी में आने के बाद उनकी प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल गई हैं. अब उनकी खुशियों से लेकर जिंदगी के हर फैसले तक में बेटी सबसे पहले आती है. प्रिंस ने यह भी बताया कि जब उनकी बेटी उन्हें ‘पापा’ कहकर बुलाती है, तो दिनभर की सारी थकान दूर हो जाती है.

प्रिंस नरूला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्लीन के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. इन क्लिप्स में वह अपनी बेटी की बातें सुनते और उसके साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. कहीं एक्लीन अपने पापा को कविताएं सुनाती दिखती है, तो कहीं दोनों साथ खेलते और बातचीत करते दिखाई देते हैं. इन प्यारे पलों के जरिए अभिनेता ने दिखाया कि बेटी के साथ उनका रिश्ता कितना खास है.

प्रिंस ने बेटी के लिए शेयर किया भावुक पोस्ट

अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रिंस ने लिखा कि मम्मी-पापा उससे बहुत प्यार करते हैं और हमेशा उसके साथ रहेंगे. उन्होंने लाडली को भरोसा दिलाया कि वह उसकी जिंदगी को खुशियों से भरने की पूरी कोशिश करेंगे, क्योंकि अब उनकी दुनिया उसी के इर्द-गिर्द घूमती है. अभिनेता ने बेटी के अच्छे स्वास्थ्य और उसके सभी लोगों का सम्मान करने की भी दुआ मांगी.

प्रिंस ने आगे बताया कि एक्लीन सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए बेहद खास है. दादी-दादू से लेकर नानी-नानू और बाकी रिश्तेदारों तक, हर कोई उसे बेहद प्यार करता है. उन्होंने माना कि बेटी के जन्म से पहले उन्हें अंदाजा नहीं था कि कोई उनकी जिंदगी में आकर सब कुछ बदल देगा. आज उनके लिए हर चीज से पहले एक्लीन की खुशी मायने रखती है.

बेटी ने बदल दी प्रिंस नरूला की जिंदगी

अभिनेता ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि एक्लीन जब बड़ी होगी, तब उसे एहसास होगा कि उसके आने के बाद उसके पापा कितने बदल गए. उन्होंने बेटी को अपनी मुस्कान की वजह बताते हुए उसे ‘मेरी लाडली’ और ‘मेरी बेबी लव’ कहकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

बता दें कि प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की बेटी एक्लीन का जन्म 19 अक्टूबर 2024 को हुआ था. कपल ने 5 नवंबर 2025 को गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारे में अपनी बेटी का चेहरा पहली बार पब्लिकली दिखाया था.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 19, 2026, 11:54 IST





Source link

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

दुद्धी. त्योहार पर घर की पुताई करने के दौरान हाथ में सर्प ने डसा; महिला अचेत, इलाज जारी

Next Post

एशियन पैरा गेम्स में कोकिला ने मेडल किया पक्का, जूडो फाइनल में बनाई जगह

Next Post
एशियन पैरा गेम्स में कोकिला ने मेडल किया पक्का, जूडो फाइनल में बनाई जगह

एशियन पैरा गेम्स में कोकिला ने मेडल किया पक्का, जूडो फाइनल में बनाई जगह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement