Last Updated:
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा इस हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद टाइगर और सलमान खान के पुराने रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं हैं. इस बीच टाइगर का 12 साल पुराना एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सलमान खान की जमकर तारीफ की थी. इस घटना ने एक बार फिर से सलमान के करीबियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
सलमान खान को लेकर टाइगर श्रॉफ का पुराना पोस्ट वायरल. (फोटो साभार: IMDb)
नई दिल्ली. बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात को जानलेवा हमले की खबर ने सनसनी मचा दी है. मुंबई के पॉश इलाके जुहू में बाइक पर आए तीन नकाबपोश हमलावरों ने एक्टर पर निशाना बनाते हुए अंधाधुंध 5 राउंड फायरिंग कर दी. हालांकि, टाइगर श्रॉफ इस हमले बाल-बाल बच गए. वहीं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. पिछले कुछ समय से विश्नोई गैंग ने उन सितारों को निशाना बनाया है, जो सलमान खान के करीबी हैं. फायरिंग की इस घटना के बीच अब टाइगर श्रॉफ का 12 साल पुराना पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने भाईजान की जमकर तारीफ की है.
टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में सलमान खान के साथ अपनी मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा, ‘कल रात साजिद सर की शूटिंग के दौरान सलमान खान सर से मिलने का मौका मिला. उन्हें लाइव एक्शन में देखना सचमुच बेहद प्रेरणादायक था. हर मायने में वह एक असली सुपरस्टार हैं.’
जैकी श्रॉफ संग सलमान खान का करीबी रिश्ता और फिल्में
सलमान खान और टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है. दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता काफी पुराना है. यह सिलसिला 1991 की फिल्म ‘बंधन’ से शुरू हुआ. इसके बाद ‘सिर्फ तुम’, कहीं प्यार न हो जाए’, और ‘क्योंकि’ जैसी फिल्मों तक जारी रहा. इस लिस्ट में अनिल शर्मा की फिल्म ‘वीर’ भी शामिल है. अली अब्बास जफर की फिल्म ‘भारत’ में जैकी श्रॉफ ने सलमान खान के पिता का रोल निभाया था. वहीं, सलमान खान की मूवी ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में भी जैकी श्रॉफ काम कर चुके हैं.
टाइगर श्रॉफ का पुराना पोस्ट वायरल.
विश्नोई गैंग ने सलमान खान के करीबी सितारों का बनाया टारगेट
टाइगर श्रॉफ से पहले विश्नोई गैंग ने बॉलीवुड की कई हस्तियों को अपना निशाना बनाया है. 1 सितंबर 2024 को कनाडा में एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसका कारण सलमान खान के साथ उनका म्यूजिक वीडियो बताया गया. 12 अक्टूबर 2024 को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसकी वजह सलमान से उनकी नजदीकियां बनी.
कपिल शर्मा के कैफे पर कई बार हुई फायरिंग
About the Author

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

