मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…
..ड्रेस कोड के साथ डीजे की धुन पर थिरकेंगे प्रतिभागी, डांस और खानपान की भी रहेगी व्यवस्था

नवरात्रि के उत्सव को खास बनाने के लिए 25 अक्टूबर को सोनभद्र डांडिया नाइट 4.0 का भव्य आयोजन होटल सवेरा में किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों के क्रम में रविवार को होटल सवेरा में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। आयोजकों ने कार्यक्रम को आकर्षक और मनोरंजक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

जायसवाल यूथ महिला क्लब की अध्यक्ष नीलम जायसवाल ने बताया कि डांडिया नाइट में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रतिभागियों को हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के लिए विशेष ड्रेस कोड निर्धारित किया जाएगा और डीजे की धुन पर लोग डांडिया व गरबा का आनंद लेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य नवरात्रि के अवसर पर लोगों को एक मंच पर लाना, आपसी मेलजोल बढ़ाना और भारतीय संस्कृति व परंपराओं को प्रोत्साहित करना है।

वहीं, हेलो किड्स टीम की सदस्य ने बताया कि उनकी टीम भी आयोजन में सहयोग कर रही है। कार्यक्रम में डांस और मनोरंजन के साथ खानपान व स्नैक्स की व्यवस्था भी रहेगी।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने और सोनभद्र का नाम रोशन करने की अपील की।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के टिकट उपलब्ध हैं। आयोजन के माध्यम से नवरात्रि के उल्लास के बीच लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और मिल-जुलकर त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा।

इस मौके पर जायसवाल यूथ क्लब, जायसवाल यूथ महिला क्लब, हेलो किड्स प्ले स्कूल की टीम, राजेश जायसवाल, चंद्र प्रकाश, बादल केशरी, शिवम केशरी, अमित केशरी, नीलम जायसवाल, पूजा सिंह, मोहन जायसवाल, पवन जायसवाल एवं विशाल लाइट के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
