Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने खुलासा किया है कि उन्हें ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जीता हुआ ईनाम और दो साल तक मिलने वाला मुफ्त घी अब तक नहीं मिला है. हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दौरान सैफ ने मजेदार अंदाज बताया कि अमिताभ बच्चन के शो में जीतने के बावजूद न तो उन्हें घी की सप्लाई मिली है और न ही उनका चेक आया है. उनकी इस बात पर सेट पर मौजूद करीना कपूर और दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
‘केबीसी 18’ में अमिताभ बच्चन ने दिया था दो साल मुफ्त घी का ऑफर. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हाल ही में कपिल शर्मा के फेमस ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे थे. उनके साथ पत्नी करीना कपूर भी मौजूद रहीं. इस शो में सैफ ने खुलासा किया कि उन्हें अब तक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से देसी घी नहीं मिला है और ईनाम के चेक का भी बेसब्री से इंतजार है. सैफ अली खान के खुलासे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं.
सैफ अली खान को ‘केबीसी’ से नहीं मिला घी
अमिताभ बच्चन ने सैफ अली खान को घी देने का किया था ऐलान
सैफ अली खान पिछले साल सितंबर में अक्षय कुमार के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर पहुंचे थे. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हैवान’ के प्रमोशन के दौरान अमिताभ बच्चन ने घोषणा की थी कि 10वें सवाल का सही जवाब देने पर उन्हें दो साल तक मुफ्त घी मिलेगा. उस दौरान सैफ का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. महानायक की यह घोषणा सुनते ही सैफ चौंक गए थे और कहा था, ‘वाओ, क्या?’ उनके बगल में बैठे अक्षय कुमार भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे. जब अमिताभ बच्चन ने ऑफर को दोहराया, तो सैफ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने तपाक से कहा कि ‘बस! यही वो वजह है जिसके लिए मैं यहां आया हूं.’
About the Author

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

