Last Updated:
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ‘कॉफी विद करण 9’ के अपकमिंग एपिसोड में नजर आने वाले हैं. शो के प्रोमो में कपल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ढेर सारी बातें करते दिख रहा है. रश्मिका मंदाना ने बताया कि उन्होंने विजय देवरकोंडा को शादी के लिए प्रपोज किया था. उन्होंने करीबन 100 बार एक्टर को शादी के लिए प्रपोज किया था जिसके बाद विजय और वो परिणय सूत्र में बंधे.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ‘कॉफी विद करण’ पर नजर आने वाले हैं. (फोटो साभार स्क्रीनशॉट प्रोमो)
नई दिल्ली. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इस साल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधे. कपल ने 26 फरवरी को ग्रैंड वेडिंग की थी. हाल ही में दोनों को राणाबली में साथ देखा गया था. शादी के बाद फिल्म राणाबली में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहली बार साथ नजर आए हैं. अब जल्द ही बॉलीवुड का ये पावर कपल ‘कॉफी विद करण’ के काउच पर साथ दिखने वाला है. करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो के लास्ट सीजन के अगले एपिसोड में ये कपल शिरकत करेगा.
कॉफी विद करण 9 के अगले एपिसोड में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साथ में शिरकत करने वाले हैं. मेकर्स ने इसका प्रोमो भी रिलीज कर दिया है. कॉफी विद करण के रिवाज को फॉलो करते हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारे दिलचस्प खुलासे किए.
रश्मिका ने विजय को किया था प्रपोज
‘कॉफी विद करण’ के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने शादी के बंधन में बंधने के फैसले के बारे में बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बीच कोई ऑफिशियल प्रपोजल नहीं था. यहां तक कि विजय कहते हैं कि रश्मिका शादी करना चाहती थीं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने करीबन 100 बार विजय से शादी के लिए पूछा था. वो एक साल से लगातार शादी के लिए कही जा रही थीं.
पहली बार कॉफी विद करण पर साथ पहुंचेंगे रश्मिका-विजय
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्मी सेट से हुई थी. दोनों की पहली मुलाकात साल 2018 में आई तेलुगु फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के दौरान हुई. इस फिल्म में विजय और रश्मिका की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि उनके बीच रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं.
इस साल शादी के बंधन में बंधने से पहले रश्मिका और विजय ने करीबन 8 साल तक एक दूसरे को डेट किया था. दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाकर रखा था. शादी में बंधने से पहले तक कपल ने अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया था. हालांकि शादी से कुछ समय पहले उन्होंने अपने रिश्ते को कंफर्म करते हुए फैंस के नाम नोट लिखा था.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

