• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘आपकी कमी हमेशा खलेगी’, नीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता बृज मोहन शर्मा का 72 साल में निधन

Admin by Admin
October 18, 2026
in मनोरंजन
0
‘आपकी कमी हमेशा खलेगी’, नीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता बृज मोहन शर्मा का 72 साल में निधन


Last Updated:October 18, 2026, 12:41 IST

बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर नीति मोहन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सिंगर के पिता बृज मोहन शर्मा का 15 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया. नीति ने रविवार, 18 अक्टूबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पिता के निधन की दुखद खबर साझा की. इस खबर के सामने आने के बाद उनके परिवार और करीबियों के बीच शोक का माहौल है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता बृज मोहन शर्मा का 72 साल में निधनZoom

नीति मोहन के पिता का हुआ निधन ( फोटो साभार-instagram@neetimohan18)

नई दिल्ली. बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नीति मोहन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पिता बृज मोहन शर्मा का 15 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया. पिता के जाने से नीति और उनकी बहनें गहरे सदमे में हैं. सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की तस्वीर साझा करते हुए उनके चले जाने की दुखद खबर साझा की. नीति मोहन ने उन्हें भावुक अंदाज में याद किया. नीति मोहन का उनके पोस्ट में दर्द साफ छलक रहा है.

नीति मोहन ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की तस्वीर के साथ एक इमोशनल नोट लिखा. उन्होंने बताया कि भले ही उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी सीख, संस्कार और प्यार हमेशा परिवार के साथ रहेंगे. सिंगर ने लिखा, ‘बहुत दुख और भारी मन के साथ हम अपने प्यारे पिता श्री बृज मोहन शर्मा के निधन की खबर साझा कर रहे हैं. वह 15 अक्टूबर 2026 को इस दुनिया को छोड़कर चले गए.’

फोटो साभार इंस्टाग्राम neetimohan18

नीति मोहन का छलका दर्द

उन्होंने आगे अपने पिता को परिवार की ताकत और मार्गदर्शक बताते हुए लिखा कि उनकी समझदारी, दयालुता, संस्कार और बिना शर्त प्यार हमेशा उनके दिलों में जिंदा रहेंगे. नीति के मुताबिक, पिता के जाने से परिवार की जिंदगी में ऐसी कमी आ गई है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता. हालांकि, उनसे मिली सीख और उनकी खूबसूरत यादें आगे भी परिवार का मार्गदर्शन करती रहेंगी. सिंगर ने भावुक होते हुए अपने पिता को याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

मनीष पॉल और नेहा धूपिया ने जताया दुख

नीति मोहन की इस पोस्ट पर फिल्म और मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं. अभिनेता और होस्ट मनीष पॉल ने कमेंट करते हुए ‘ओम शांति’ लिखा और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी. वहीं, एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने नीति और उनके परिवार को इस मुश्किल वक्त से उबरने की हिम्मत मिलने की कामना की. उन्होंने लिखा, ‘नीति, तुम्हें और पूरे परिवार को हिम्मत मिले.’

बता दें कि बृज मोहन शर्मा सरकारी अधिकारी और लेखक थे. नीति मोहन और उनकी बहनें शक्ति मोहन, मुक्ति मोहन और कृति मोहन अपने पिता को परिवार का मजबूत आधार और मार्गदर्शक मानती थीं. नीति मोहन ने कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि उनके पिता उनके परिवार का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम थे. मोहन सिस्टर्स का मानना है कि वो अपने पिता के सपोर्ट के बिना अपने करियर में वो मुकाम हासिल नहीं कर पातीं जो उन्होंने किया है.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 18, 2026, 12:41 IST





Source link

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Lucknow-Sitapur Highway: लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर बदलेगा सफर, 20 से ज्यादा गांवों को मिलेगी राहत, इटौंजा में बनेगा नया अंडरपास

Next Post

महावत को पटका, खंभे तोड़े, छज्जा तोड़ा… बनारस में पगलाया हाथी, काशी नरेश के गजराज का आतंक

Next Post
महावत को पटका, खंभे तोड़े, छज्जा तोड़ा… बनारस में पगलाया हाथी, काशी नरेश के गजराज का आतंक

महावत को पटका, खंभे तोड़े, छज्जा तोड़ा... बनारस में पगलाया हाथी, काशी नरेश के गजराज का आतंक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement