• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, टाइगर हंटर बनेंगे खिलाड़ी कुमार, सामने आई की शूटिंग अपडेट

Admin by Admin
October 18, 2026
in मनोरंजन
0
अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, टाइगर हंटर बनेंगे खिलाड़ी कुमार, सामने आई की शूटिंग अपडेट


Last Updated:October 18, 2026, 11:15 IST

अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन एक बार फिर नई कॉमेडी फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं. 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में अक्षय एक टाइगर हंटर के रोल में दिखेंगे, जिसकी शूटिंग नवंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होगी.

अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, सामने आई शूटिंग की अपडेट Zoom

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की नई कॉमेडी फिल्म का ऐलान

नई दिल्ली: बॉलीवुड में ‘हेरा फेरी, और ‘भूल भुलैया’ जैसी सुपरहिट और कल्ट कॉमेडी फिल्में देने वाली अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है. लंबे ब्रेक के बाद इस साल की शुरुआत में इस जोड़ी ने ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्म के जरिए वापसी की थी, हालांकि कुछ महीने पहले रिलीज हुई इनकी फिल्म हैवान बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी.

अब एक बार फिर यह मशहूर जोड़ी अपनी अगली फिल्म के साथ साथ आने के लिए पूरी तरह तैयार है. आइए जानते हैं इस नई फिल्म से जुड़ी सभी खास बातें. खबरे फटाफट

 70s के दशक की कहानी

सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार यह अनाम फिल्म 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी. इसमें अक्षय कुमार एक बेहद दिलचस्प और अनोखे टाइगर हंटर के रोल में नजर आएंगे. यह फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के करियर की 99वीं फिल्म होगी, जिसे रमेश तौरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम जोरों पर है और इसकी शूटिंग इसी साल नवंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होने जा रही है.

शूटिंग और स्टार कास्ट

इस कॉमेडी एंटरटेनर की शूटिंग लगभग तीन महीने तक चलेगी. मेकर्स ने इसके लिए राजस्थान की खूबसूरत वाइल्डलाइफ लोकेशन्स को चुना है. इसके अलावा मुंबई में एक भव्य सेट तैयार किया जाएगा. भोपाल की कुछ बेहतरीन जगहों पर भी सीन शूट करने की योजना बनाई गई है. दर्शकों को हंसाने के लिए फिल्म में अन्नू कपूर और राजपाल यादव जैसे मंझे हुए कलाकारों को भी शामिल कर लिया गया है. फिलहाल मेकर्स फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश में जुटे हैं.

पुराना और दमदार सफर

फिल्म की स्क्रिप्ट खुद प्रियदर्शन और रोहन शंकर ने मिलकर लिखी है. इससे पहले दोनों ने अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला पर भी साथ काम किया था. प्रियदर्शन का कहना है कि प्रोजेक्ट पूरी तरह लॉक होते ही वे इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे. अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने साल 2000 में हेरा फेरी से शुरुआत की थी. इसके बाद दोनों ने गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया, दे दना दन और खट्टा मीठा जैसी कई शानदार फिल्में दी हैं.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दै…

और पढ़ें

First Published :

October 18, 2026, 11:15 IST





Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Greater Noida Case: मैगी-चाय नहीं, 5 मौतौं की वजह कुछ और! महेश के मोबाइल से मिले ऑडियो से खुला राज

Next Post

Lucknow-Sitapur Highway: लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर बदलेगा सफर, 20 से ज्यादा गांवों को मिलेगी राहत, इटौंजा में बनेगा नया अंडरपास

Next Post
Lucknow-Sitapur Highway: लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर बदलेगा सफर, 20 से ज्यादा गांवों को मिलेगी राहत, इटौंजा में बनेगा नया अंडरपास

Lucknow-Sitapur Highway: लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर बदलेगा सफर, 20 से ज्यादा गांवों को मिलेगी राहत, इटौंजा में बनेगा नया अंडरपास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement