Last Updated:
फिल्मी ‘राणाबाली’ की रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने विजयवाड़ा के श्री कनक दुर्गा मंदिर के दर्शन किए. उन्होंने वहां विशेष पूजा भी की. स्टार कपल की मौजूदगी से मंदिर परिसर में फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. दोनों सितारों ने उनका खास अंदाज में अभिवादन किया. कपल शादी के बाद पहली बार फिल्म ‘राणाबाली’ में नजर आएगा.
कपल शादी के बाद फिल्म ‘राणाबाली’ में नजर आएंगे.
नई दिल्ली: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के स्टार कपल अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का भक्तिमय अंदाज देखने को मिला. वे शनिवार 17 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित इंद्रकीलाद्री पर्वत पर विराजमान प्रसिद्ध श्री कनक दुर्गा मंदिर पहुंचे. इस दौरान, कपल ने मंदिर में देवी के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की. मंदिर पहुंचने पर विजयवाड़ा के सांसद केशिनेनी शिवनाथ (चिन्नी), मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों और अन्य अधिकारियों ने दोनों कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने श्रद्धा भाव से देवी कनक दुर्गा के समक्ष विशेष प्रार्थना की.
दर्शन के उपरांत वैदिक विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोनों कलाकारों को आशीर्वाद दिया. मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें देवी का चित्र और प्रसाद भी भेंट किया गया. फिल्मी सितारों के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और फैंस परिसर में इकट्ठा हो गए. मंदिर परिसर में एंट्री के दौरान विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने भी अपने फैंस का अभिवादन किया, जिससे वहां का माहौल और अधिक रोमांचक हो गया. दोनों सितारों की इस धार्मिक यात्रा को मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं और फैंस ने चर्चा में ला दिया.
सेट पर विजय का कैसा होता है बर्ताव?
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जल्द ही अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘राणाबाली’ में नजर आएंगी. शादी के बाद यह दोनों की पहली बड़ी फिल्म होगी, जिसमें वे साथ स्क्रीन साझा करेंगे. हाल में रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन आयोजित किया था. इस दौरान एक फैंस ने उनसे विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन शेयर करने का अनुभव पूछा था. इस पर ‘एनिमल’ फेम अभिनेत्री ने कहा कि विजय के साथ काम करना हमेशा मजेदार रहता है, लेकिन काम के मामले में वह बेहद समर्पित और गंभीर रहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ काम करते हुए हमेशा बहुत कुछ सीखने को मिलता है.
About the Author

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

