• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

छात्र-छात्रा के इश्क पर पंचायत, दोनों ओर से तन गई पिस्टल, रास्ते से गुजर रहे 65 साल के सज्जाद ने चुकाई कीमत

Admin by Admin
October 18, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
छात्र-छात्रा के इश्क पर पंचायत, दोनों ओर से तन गई पिस्टल, रास्ते से गुजर रहे 65 साल के सज्जाद ने चुकाई कीमत


Last Updated:October 17, 2026, 23:41 IST

Bareilly Love Story: बरेली में छात्र-छात्रा के प्रेम प्रसंग के विवाद को सुलझाने के लिए बैठी पंचायत के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई. इस गोलीबारी में रास्ते से गुजर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग सज्जाद की पैर में गोली लगने से मौत हो गई. घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में हत्या और बलवे का केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है.

इश्क पर बैठी पंचायत, दोनों ओर से तन गई पिस्टल, कीमत 65 साल के सज्जाद ने चुकाईZoom

प्रेम-प्रसंग पर पंचायत में गोलीबारी में राहगीर बुजुर्ग की मौत.

Bareilly Love Story News: बरेली के एक गांव में प्रेम-प्रसंग पर बैठी पंचायत के दौरान हुई घटना ने झकझोर कर रख दिया है. आंवला कस्बा इलाके में एक प्राइवेट कॉलेज के छात्र और छात्रा के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से तनाव और विवाद चल रहा था. इसी विवाद को सुलझाने या अपनी धमक दिखाने के लिए शनिवार को पंचायत बुलाई गई थी. लेकिन यह पंचायत बातचीत से मामला सुलझाने के बजाय खूनी संघर्ष में बदल गई. दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें एक राहगीर जिसका न प्रेम प्रसंग से वास्ता, न पंचायत से लेना-देना था, उसकी मौत हो गई.

इस गोलीबारी के दौरान एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना घटी. पंचायत और फायरिंग की इस घटना से पूरी तरह बेखबर 65 वर्षीय सज्जाद हुसैन नामक बुजुर्ग उस रास्ते से गुजर रहे थे. तभी अचानक एक गोली सीधे सज्जाद के पैर में आ लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े. गोली लगने से घायल बुजुर्ग को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) आंवला ले जाया गया, जहां अत्यधिक खून बह जाने और गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है.

वारदात के बाद दोनों पक्ष मौके से फरार

दिनदहाड़े और सरेआम चली गोलियों से इलाके में दहशत फैल गई. बुजुर्ग की मौत की भनक लगते ही पंचायत में शामिल और फायरिंग करने वाले दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने हथियार लेकर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर तमाम जरूरी सबूत व साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

पुलिस की तीन टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

इस हाई-प्रोफाइल और सनसनीखेज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच प्रेम प्रसंग के चलते पुरानी रंजिश और पंचायत के दौरान हुई इस फायरिंग की तह तक जाने के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है. फरार चल रहे सभी आरोपियों की ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Bareilly,Uttar Pradesh

First Published :

October 17, 2026, 23:34 IST



Source link

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

मलयालम डायरेक्टर बेलराज कलारिकल का निधन, 27 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कोच्चि के होटल में मिला शव

Next Post

‘जेलर 2’ ने डंके की चोट पर लूट लिया बॉक्स ऑफिस, तीसरे दिन कमाई में बंपर उछाल, 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

Next Post
‘जेलर 2’ ने डंके की चोट पर लूट लिया बॉक्स ऑफिस, तीसरे दिन कमाई में बंपर उछाल, 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

'जेलर 2' ने डंके की चोट पर लूट लिया बॉक्स ऑफिस, तीसरे दिन कमाई में बंपर उछाल, 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement