• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एआईसीडब्ल्यूए ने दिग्गज संगीतकार देवा को दी श्रद्धांजलि, बोले- हमेशा याद रहेंगी उनकी धुनें

Admin by Admin
October 17, 2026
in मनोरंजन
0
एआईसीडब्ल्यूए ने दिग्गज संगीतकार देवा को दी श्रद्धांजलि, बोले- हमेशा याद रहेंगी उनकी धुनें


Last Updated:October 17, 2026, 15:43 IST

Gaana King Deva Passes Away: मशहूर संगीतकार और गाना किंग देवा के निधन पर एआईसीडब्ल्यूए ने गहरा शोक जताया है. एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके उन्हें याद किया और कहा कि उनका जाना इंडस्ट्री के लिए एक कभी न पूरा होने वाला नुकसान है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

एआईसीडब्ल्यूए ने दिग्गज संगीतकार देवा को दी श्रद्धांजलि, बोले- एक युग का अंतZoom

संगीतकार देवा का निधन (फोटो साभार-instagram @aicwaofficial)

नई दिल्ली: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लेजेंड्री म्यूजिक कंपोजर और ‘गाना किंग’ कहे जाने वाले देवा अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनके अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन यानी एआईसीडब्ल्यूए ने उनके जाने पर गहरा दुख जताया है.

एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करके उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है. एआईसीडब्ल्यूए का कहना है कि देवा जी की शानदार धुनें हमेशा हम सबके दिलों में जिंदा रहेंगी.

भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति

एआईसीडब्ल्यूए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- मशहूर संगीतकार और गायक देवा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. थेनिसाई थेंड्रल के नाम से मशहूर देवा को तमिल सिनेमा में गाना म्यूजिक का जनक माना जाता है. उन्होंने इस खास स्टाइल को लोकप्रिय बनाया और इसे मेनस्ट्रीम सिनेमा का अहम हिस्सा बनाया. उनका जाना भारतीय फिल्म और संगीत इंडस्ट्री के लिए एक कभी न पूरा होने वाला नुकसान है. उनके निधन के साथ ही संगीत के एक बेहतरीन युग का अंत हो गया है.

चार सौ से ज्यादा फिल्मों में दिया यादगार संगीत

एसोसिएशन ने आगे बताया कि देवा ने अपने लंबे करियर में चार सौ से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया. उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में काम किया. आसई, कादल कोट्टई और खुशी जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों को छुआ. सुपरस्टार रजनीकांत के साथ उनकी जोड़ी ने अन्नामलाई, बाशा और अरुणाचलम जैसी फिल्मों में ऐतिहासिक गाने दिए. इसके अलावा कमल हासन की सुपरहिट फिल्म अव्वई शनमुघी के लिए उनका बनाया संगीत आज भी बहुत लोकप्रिय है.

फैंस और परिवार के प्रति जताई संवेदना

एआईसीडब्ल्यूए परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल वक्त में भगवान उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस को हिम्मत दे. देवा जी को उनकी सादगी, विनम्रता और बेहतरीन गानों के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उनकी बनाई धुनें आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दै…

और पढ़ें

First Published :

October 17, 2026, 15:43 IST





Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चुर्क. मुसही गांव में जेसीबी से खोदकर खराब किया स्कूल जाने वाला रास्ता, बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Next Post

‘म्हारी छोरियां छोरो से कम है के..’, इस फिल्मी डायलॉग को बहराइच की बेटी ने सच कर दिखाया, पढ़िए निधि की कहानी

Next Post
‘म्हारी छोरियां छोरो से कम है के..’, इस फिल्मी डायलॉग को बहराइच की बेटी ने सच कर दिखाया, पढ़िए निधि की कहानी

'म्हारी छोरियां छोरो से कम है के..', इस फिल्मी डायलॉग को बहराइच की बेटी ने सच कर दिखाया, पढ़िए निधि की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement