Last Updated:
Ramayana New Video: नितेश तिवारी की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. दूसरे ट्रेलर के बाद मेकर्स ने फिल्म के नए सीन जारी किए हैं. इनमें यश रावण बनकर शिव तांडव करते दिख रहे हैं तो रणबीर कपूर के श्रीराम राक्षसों से भिड़ते नजर आते हैं. वहीं, इंद्र देव के वज्र और साई पल्लवी के योद्धा रूप की झलक ने भी सबका ध्यान खींचा है. नए वीडियो क्यों हैं खास चलिए बताते हैं…
मेकर्स ने नया वीडियो शेयर कर फिर एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है.
नई दिल्ली. दिग्गज निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित पौराणिक फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. दूसरे ऑफिशियल ट्रेलर के बाद, मेकर्स ने शनिवार सुबह एक नया बिहाइंड-द-सीन वीडियो और नया फुटेज जारी किया है. इस वीडियो में फिल्म के कलाकारों के एक्शन सीन्स और शानदार CGI इफेक्ट्स की नई और अब तक न देखी गई झलकियां दिखाई गई हैं. इनमें यश के रावण का शिव तांडव, रणबीर कपूर के श्रीराम का राक्षसों से मुकाबला और इंद्र देव के हाथों में वज्र की झलक देखने को मिली है. नए फुटेज ने फिल्म के भव्य एक्शन और विजुअल इफेक्ट्स को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है.
यश के रावण का शिव तांडव
नए फुटेज में सबसे ज्यादा ध्यान यश के रावण वाले अवतार ने खींचा है. वह भगवान शिव के सामने शिव तांडव करते नजर आते हैं. रावण के इस रूप को देखकर दर्शक फिल्म के इस खास दृश्य को लेकर उत्सुक हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि यह रावण के शिव तांडव वाला सीक्वेंस है. यश के लुक और उनके किरदार की भव्यता को लेकर भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.
रणबीर के श्रीराम का राक्षसों से मुकाबला
रणबीर कपूर फिल्म में भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं. नए विजुअल्स में उनका किरदार राक्षसों से भिड़ता नजर आता है. इन दृश्यों में बड़े स्तर पर तैयार की गई CGI लड़ाइयों की झलक दिखाई गई है.
इंद्र देव के वज्र और रावण की मां कैकसी की झलक
फुटेज में कुणाल कपूर के इंद्र देव वाले किरदार की भी झलक दिखाई गई है. उनके हाथों में दिव्य अस्त्र वज्र नजर आता है. इसके अलावा रावण की मां कैकसी के किरदार ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है. फिल्म में ये रोल शोभना निभा रही हैं. सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने उनके लुक को प्रभावशाली बताया है. नए फुटेज में विशालकाय जीवों और सीजीआई से तैयार किए गए राक्षसों की झलक भी शामिल है. कुछ दर्शकों का कहना है कि नए सीन्स में इनका लुक पहले के टीजर और ट्रेलर के मुकाबले बेहतर नजर आ रहा है. हालांकि, फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को लेकर दर्शकों की राय अलग-अलग हो सकती है.
मेकर्स ने रामायण की नई झलकियां दिखाई हैं.
साई पल्लवी का योद्धा अवतार
साई पल्लवी के सीता वाले किरदार का एक अलग रूप भी देखने को मिलता है. कुछ सीन्स में वह योद्धा की तरह मुकाबला करती नजर आती हैं. दर्शकों ने सीता के इस अंदाज और राम के साथ युद्ध के सीन्स पर भी प्रतिक्रिया दी है.
कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आएंगे. आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ का पहला भाग दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. फिल्म का संगीत हंस जिमर और ए. आर. रहमान ने तैयार किया है.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

