• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Politics : ‘अखिलेश यादव को SP का नाम लेने में हो रही घबराहट’, बोले भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी

Admin by Admin
October 17, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Politics : ‘अखिलेश यादव को SP का नाम लेने में हो रही घबराहट’, बोले भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी


Last Updated:October 17, 2026, 11:44 IST

Pankaj Chaudhary Interviews : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले News18 के मेगा सर्वे में स्थानीय विधायकों की पार्टी को लेकर अहम आंकड़े सामने आए हैं. इसी सब पर भाजपा नेता पंकज चौधरी से न्यूज 18 ने बात की. उन्होंने इस दौरान सीएम योगी और पीएम मोदी की तारीफ की. साथ ही सपा मुखिया पर जमकर हमला बोला. 

Amazon Prime DayTop Deals Inside

 'अखिलेश यादव को SP का नाम लेने में हो रही घबराहट', बोले पंकज चौधरीZoom

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी.

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल को समझने के लिए News18 के मेगा सर्वे में कई अहम सवालों पर जनता की राय ली गई. इसमें यूपी में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनती दिखी. इस बारे में जब न्यूज 18 ने यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी से बात की तो उन्होंने कहा कि भाजपा कहीं न कहीं विकास के मुद्दे को लेकर लोगों के बीच में जाती है. जिस प्रकार से 12 साल में इस देश को तरक्की की राह पर ले जाने का काम पीएम मोदी ने किया है वो सराहनीय है. उन्होंने भारत का गौरव बढ़ाने, विकास का काम, शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में विकास करने का काम किया है. उसी तरह योगी जी ने 10 साल में यूपी की जो पहचान थी, जहां कोई आना नहीं चाहता था, जहां माफिया का राज था, उसको जो समाप्त किया है. योगी जी ने यूपी का कायाकल्प करने का काम किया है. उससे साफ है कि अगले साल हमारी सरकार फिर से वापस आएगी.

उन्होंने कहा कि विरोधी गठबंधन को देखना चाहिए कि सड़कों पर अराजकता फैलाने से सरकारें नहीं बदलती हैं. सरकार काम करने से बदलती हैं. उनसे जब पूछा गया कि अखिलेश यादव पीडीए के नाम पर दमखम भर रहे हैं उस पर उनका क्या कहना है? इस पर पंकज चौधरी ने कहा कि अखिलेश क्या दमखम भर रहे हैं वो अलग बात है. दम भरना अलग बात है, वादा करना अलग बात है और करके दिखना अलग बात है. अगर आप राज्यसभा का चुनाव उठाकर देखें तो जिसकी वह बात कर रहे हैं उसमें भी देखें तो एक पूंजीवाद को लेकर आए और एक परिवारवाद को लेकर आए.

उन्होंने आगे कहा कि जनता सब देख रही है. वो फैसला लेगी. रही बात भाजपा की तो हम अपना काम कर रहे हैं. काम के स्तर पर हम आगे जाएंगे. हमने हाल ही में एक बूथ कार्यक्रम किया. उसमें एक लाख 62 हजार कार्यकर्ता अपना बूथ का नंबर लेकर आए. चुनाव में सबसे अहम होता है कि अगर बूथ जीता तो चुनाव जीता. बूथ कमिटी का वेरिफिकेशन कराने का काम भी हम लोगों ने कराया. भारत सरकार की योजनाओं से लोगों को रूबरू कराने का काम कर रहे हैं. सर्वे के आंकड़ों में तो अभी और भी बदलाव आएंगे.

पंडित वोट को लेकर और पीडीए के पी का बार बार बदल रहे नाम पर पंकज चौधरी ने कहा कि बार बार जो पी का मतलब बदल रहे हैं उससे साफ है कि अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी का नाम लेने में घबराहट हो रही है. जैसे ही सपा का नाम आता है तो 2017 से पहले का यूपी याद आ जाता है. उस समय गुंडाराज और माफियाराज चल रहा था, आज लोगों ने राहत पाई है. उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी. यूपी की जनता का भरोसा बीजेपी के साथ है. बूथ स्तर पर हमारा संगठन मजबूत है. केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है.

About the Author

authorimg

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 17, 2026, 11:44 IST



Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

अजय देवगन के बंगले पर चला बुलडोजर, BMC ने किया अवैध निर्माण को जमींदोज

Next Post

Ramayana New Video: ‘रामायण’ में यश का शिव तांडव, रणबीर का राक्षसों से युद्ध, साई पल्लवी का योद्धा अवतार, नए फुटेज में दिखा महा-एक्शन

Next Post
Ramayana New Video: ‘रामायण’ में यश का शिव तांडव, रणबीर का राक्षसों से युद्ध, साई पल्लवी का योद्धा अवतार, नए फुटेज में दिखा महा-एक्शन

Ramayana New Video: 'रामायण' में यश का शिव तांडव, रणबीर का राक्षसों से युद्ध, साई पल्लवी का योद्धा अवतार, नए फुटेज में दिखा महा-एक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement