Last Updated:
Chitrakoot Agriculture News: सोनामुखी एक औषधीय पौधा है,जिसकी पत्तियों का इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा और कुछ औषधीय उत्पादों में किया जाता है. इसके कारण बाजार में इसकी मांग काफी ज्यादा रहती है. सोनामुखी की फसल लगभग तीन महीने में तैयार होने वाली फसल है. सबसे अहम बातें हैं कि चित्रकूट पाठा की जमीन औषधि खेतीयों के लिए काफी उपजाऊ मानी गई है. ऐसे में चित्रकूट के किस औषधि की खेती करके लाखों में मुनाफा कमा सकते हैं.
चित्रकूटः बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले में खेती-किसानी करने वाले किसानों को अक्सर कम बारिश, पानी की कमी और पथरीली जमीन के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खासकर पाठा क्षेत्र में खेती करना किसानों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. ऐसे में किसान अब पारंपरिक खेती के साथ औषधीय फसलों की खेती की ओर भी रुख कर सकते हैं. इन्हीं फसलों में सोनामुखी की खेती है.अगर आप भी चित्रकूट में सोनामुखी की खेती करने की योजना बना रहे हैं, तो हमारे द्वारा बताई गई इस आसान टिप्स से इस खेती को आप भी कर सकते हैं.
औषधीय गुणों के कारण है मांग
आप को बता दे कि सोनामुखी एक औषधीय पौधा है,जिसकी पत्तियों का इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा और कुछ औषधीय उत्पादों में किया जाता है. इसके कारण बाजार में इसकी मांग काफी ज्यादा रहती है. सोनामुखी की फसल लगभग तीन महीने में तैयार होने वाली फसल है. सबसे अहम बातें हैं कि चित्रकूट पाठा की जमीन औषधि खेतीयों के लिए काफी उपजाऊ मानी गई है. ऐसे में चित्रकूट के किस औषधि की खेती करके लाखों में मुनाफा कमा सकते हैं.
सोनामुखी को नहीं खाते अन्ना
वही इस संबंध में कृषि एक्सपर्ट विजय ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि सोनामुखी की खेती एक बार पौधे लगाने पर तीन साल तक उत्पादन मिलता है. इस फसल को कोई भी अन्ना जानवर नहीं खाता है. इसकी पत्तियां अपने आप तीन से चार महीने में अगर तुड़ाई नहीं होती है तो झड़ जाती है. यह पेट साफ करने वाले चुरन के साथ साथ कई अन्य दवाइयां में उपयोग की जाती है. यह एक फुट वाली मिट्टी की जगह में भी आसानी से हो जाती है. इसका बी आसानी से बाजार में डेढ़ सौ रुपए किलो तक मिल जाता है और एक बीघे में आप इसको ढाई किलो तक उपयोग कर सकते हैं. अगर बाजार में इसकी कीमत की बात की जाए तो यह बाजार में आसानी से एक हजार रूपये किलो के हिसाब से बिक जाता है.
About the Author

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

