Last Updated:
Anupama update 17 october: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा जहां अनुपमा मैथेला के खिलाफ अकेले लड़ने का फैसला करती है. दूसरी तरफ राही प्रांशी को लेकर काफी परेशान रहती है और शो में मोहनलाल की वजह से नया खतरा मंडराने लगा है.
नई दिल्ली: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जहां कहानी में कई बड़े मोड़ आने वाले हैं. शो में अनुपमा की मुलाकात एक ऐसी महिला से होती है जो मैथेला के खिलाफ उसकी लड़ाई में उसका पूरा साथ देने का फैसला करती है.
यह महिला अनुपमा को बहुत हिम्मत देती है और समझाती है कि उसे अपनी इस लड़ाई को दुर्गा माता की तरह अकेले ही लड़ना होगा.
राही और प्रेम की टेंशन
राही प्रांशी के बारे में सोचकर बहुत इमोशनल हो जाती है और रोने लगती है. प्रेम उसे प्यार से संभालता है और शाह हाउस जाने की सलाह देता है, लेकिन राही साफ मना कर देती है. राही को डर है कि वसुंधरा प्रांशी को उससे फिर से छीन लेगी. प्रेम उसे पॉजिटिव रहने को कहता है और समझाता है कि भगवान चाहेंगे तो वे जल्द ही माता-पिता बन जाएंगे.अनुपमा नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्र की पूजा के बारे में बात करती है. वह महिला अनुपमा को पीछे न हटने और पूरी ताकत से लड़ने के लिए प्रेरित करती है. अनुपमा भी पक्का फैसला करती है कि वह इस फ्रॉड के खिलाफ अकेले ही जंग लड़ेगी. इस मुश्किल समय में डिगविजय और किंजल भी अनुपमा का पूरा साथ देने के लिए आगे आते हैं.
अंश और प्रेरणा की नोकझोक
घर के अंदर अंश प्रांशी को उठाने की कोशिश करता है. इशानी अंश से पूछती है कि आखिर क्या हुआ है. अंश प्रेरणा से कहता है कि वह तान्या के घर लंच पर चले, लेकिन प्रेरणा मना करती है. अंश के तेज आवाज में बात करने से प्रांशी उठ जाती है, जिससे अंश प्रेरणा पर गुस्सा हो जाता है. प्रेरणा को पारितोष की वो बात याद आती है कि एक बच्चा पति-पत्नी के बीच दूरी और बढ़ा देता है.
प्रीकैप
एपिसोड के अंत में प्रीकैप दिखाया जाता है जहां मोहनलाल मैथेला की बुरी नजर इशानी पर पड़ती है. अनुपमा अपनी बेटी इशानी को बचाने के लिए चट्टान बनकर मोहनलाल के सामने सीना ताने खड़ी हो जाती है. मोहनलाल अनुपमा को आराम से बैठने के लिए कहता है, जिससे अनुपमा पूरी तरह हैरान रह जाती है. अब देखना बहुत दिलचस्प होगा कि अनुपमा इस नए खतरे से अकेले कैसे मुकाबला करेगी.
About the Author

मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…

