• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Drishyam 3 Vs Jailer 2 Box Office: ‘जेलर 2’ के तूफान में ढीली पड़ी ‘दृश्यम 3’, 15वें दिन रजनीकांत ने बढ़ाई अजय की टेंशन, अब तक का सबसे कम कलेक्शन

Admin by Admin
October 17, 2026
in मनोरंजन
0
Drishyam 3 Vs Jailer 2 Box Office: ‘जेलर 2’ के तूफान में ढीली पड़ी ‘दृश्यम 3’, 15वें दिन रजनीकांत ने बढ़ाई अजय की टेंशन, अब तक का सबसे कम कलेक्शन


Last Updated:October 17, 2026, 06:47 IST

Drishyam 3 Vs Jailer 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर अब अजय देवगन और रजनीकांत की फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ ‘जेलर 2’ की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में नया जोश नजर आ रहा है, तो दूसरी तरफ ‘दृश्यम 3’ की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, 336 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी फिल्म का कुल कारोबार अब भी शानदार है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने शुरुआत में ऐसा धमाका किया कि हर तरफ इसकी कमाई के चर्चे होने लगे. सस्पेंस, ट्विस्ट और विजय सालगांवकर की चालों ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा. फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कारोबार किया और दूसरे सप्ताह में भी अपनी पकड़ बनाए रखी. लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है. इसकी एक बड़ी वजह रजनीकांत की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ की सिनेमाघरों में दस्तक भी मानी जा रही है. रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को ‘दृश्यम 3’ की कमाई अब तक की सबसे कम हुई है.

सिनेमाघरों में साउथ सिनेमा के ‘थलाइवा’ रजनीकांत की मच-अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ के रिलीज होते ही दर्शकों का रुझान ‘दृश्यम 3’ से उस तरफ शिफ्ट हो गया है. शुक्रवार यानी 15वें दिन ‘दृश्यम 3’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. रिलीज के बाद से यह फिल्म की अब तक की सिंगल डे पर सबसे कम कमाई है. फाइल फोटो. 

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 4,157 शो से 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह गुरुवार की 4.25 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले 29.4 फीसदी कम है. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 336 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 402.65 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, विदेशों में 15वें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 520.15 करोड़ रुपये पहुंच गया है. फाइल फोटो. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

भले ही ‘जेलर 2’ की वजह से फिल्म की रफ्तार धीमी हुई हो, लेकिन ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. एडवांस बुकिंग में ही 27 करोड़ रुपये बटोरने वाली इस फिल्म ने अपने पहले दिन 66.75 करोड़ रुपये नेट कमाकर अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. इसके साथ ही यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म भी बन गई.

वहीं, रजनीकांत की ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने पहले ही दिन शानदार शुरुआत की और दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. सैकनिल्क के मुताबिक, शुक्रवार को फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में 35.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही दो दिनों में इसकी भारत में नेट कमाई 95.30 करोड़ रुपये हो गई, जबकि दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन 209.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

रजनीकांत की फिल्म को तमिल बाजार में सबसे ज्यादा दर्शक मिल रहे हैं. दूसरे दिन इसके तमिल वर्जन ने 25.25 करोड़ रुपये, तेलुगु वर्जन ने 7.25 करोड़ रुपये, हिंदी वर्जन ने 2.75 करोड़ रुपये और कन्नड़ वर्जन ने 35 लाख रुपये का नेट कारोबार किया. इन आंकड़ों से साफ है कि ‘जेलर 2’ ने रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई है. फाइल फोटो. 

‘दृश्यम 3’ में एक बार फिर अजय देवगन ‘विजय सलगांवकर’ के आइकॉनिक किरदार में नजर आए हैं. उनके साथ तबू, श्रेया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत ने अपनी भूमिकाओं को दोहराया है. वहीं, सौरभ शुक्ला ने फिल्म में कैमियो निभाया है.

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ‘जेलर 2’ की मजबूत शुरुआत के बीच ‘दृश्यम 3’ अपनी कमाई की रफ्तार कितनी जल्दी वापस हासिल कर पाती है. फिलहाल अजय देवगन की फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 520.15 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. जबकि रजनीकांत की फिल्म ने दो दिनों में ही दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कारोबार कर लिया है. आने वाले वीकेंड के आंकड़े दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस मुकाबले की दिशा तय करने में अहम होंगे. फाइल फोटो. 

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
First Published :

October 17, 2026, 07:27 IST



Source link

Views: 5
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चुर्क. धान के खेत में मिला नवजात शिशु, पुलिस ने बाल संरक्षण टीम को सौंपा

Next Post

सोनभद्र. स्वर्ण मृग से बाली वध तक, रामलीला में जीवंत हुए प्रभु श्रीराम के वनवासी प्रसंग

Next Post

सोनभद्र. स्वर्ण मृग से बाली वध तक, रामलीला में जीवंत हुए प्रभु श्रीराम के वनवासी प्रसंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement